विज्ञापन

एक साल पहले मर गया ये एक्टर फिर भी एक्टिंग करता आएगा नजर, जानें कैसे हुआ परदे पर जिंदा

हॉलीवुड के स्टार एक्टर वैल किल्मर इसका सबसे ताजा उदाहरण बन गए हैं. उनकी मौत के बाद अब फिल्म एज डीप एज द ग्रेव में उनका डिजिटल अवतार नजर आएगा. ये खबर सुनकर फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल है, लेकिन टेक्नोलॉजी ने इसे संभव कर दिखाया है.

एक साल पहले मर गया ये एक्टर फिर भी एक्टिंग करता आएगा नजर, जानें कैसे हुआ परदे पर जिंदा
AI से लौटे वैल किल्मर, एज डीप ऐज द ग्रेव में चौंकाने वाली वापसी

AI के जरिए अब वो बातें मुमकिन हो रही हैं, जिसकी कभी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे. कभी आवाज बना देता है, कभी चेहरे, और अब तो कहानी यहां तक पहुंच गई है कि मौत के बाद भी किसी स्टार को स्क्रीन पर वापस लाया जा रहा है. हॉलीवुड के स्टार एक्टर वैल किल्मर इसका सबसे ताजा उदाहरण बन गए हैं. उनकी मौत के बाद अब फिल्म एज डीप एज द ग्रेव में उनका डिजिटल अवतार नजर आएगा. ये खबर सुनकर फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल है, लेकिन टेक्नोलॉजी ने इसे संभव कर दिखाया है.

AI ने बना दिया डिजिटल अवतार

फिल्म के मेकर्स ने वैल किल्मर को वापस लाने के लिए AI तकनीक का सहारा लिया है. उनके पुराने वीडियो, तस्वीरें और आवाज के सैंपल्स को मिलाकर एक ऐसा डिजिटल किरदार तैयार किया गया है, जो काफी हद तक असली जैसा दिखेगा. मेकर्स का कहना है कि ये किरदार खास वैल के लिए ही लिखा गया था, इसलिए उन्हें इस तरह शामिल करना जरूरी लगा.

बीमारी और अधूरी रह गई शूटिंग

वैल किल्मर को साल 2020 में इस फिल्म के लिए चुना गया था, लेकिन उनकी तबीयत ने साथ नहीं दिया. गले के कैंसर की वजह से उनकी आवाज भी चली गई थी और वो शूटिंग पूरी नहीं कर पाए. बाद में 2025 में उनका निधन हो गया. ऐसे में फिल्म अधूरी रह गई, लेकिन मेकर्स ने हार नहीं मानी और AI के जरिए उन्हें वापस लाने का फैसला किया.

फैमिली ने दिया इमोशनल सपोर्ट

इस फैसले में वैल की फैमिली भी पूरी तरह साथ खड़ी रही. उन्होंने मेकर्स को जरूरी फुटेज और डेटा दिया, ताकि उनका डिजिटल रूप और बेहतर बनाया जा सके. फैमिली का मानना है कि ये वैल के लिए एक तरह की श्रद्धांजलि है और उनकी आखिरी इच्छा को पूरा करने जैसा है.

फिल्म की कहानी और खासियत

फिल्म की कहानी दो आर्कियोलॉजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहस्यों की खोज में निकलते हैं. इसी सफर में वैल का किरदार कहानी को बड़ा मोड़ देता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि AI से बना ये किरदार दर्शकों के दिल में वही जगह बना पाता है या नहीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com