विज्ञापन

'तुमने पुकारा और हम चले आए…' मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज सिंगर सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने ना ना करते प्यार और आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे गानों को आवाज दी है. 

'तुमने पुकारा और हम चले आए…' मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
सिंगर सुमन कल्याणपुर का 89 की उम्र में निधन
नई दिल्ली:

पिछले दिनों बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कहा था. वहीं अब कुछ हफ्ते बाद दिग्गज प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर आई है, जिन्होने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ना ना करते प्यार तुम्ही से और तुमने पुकारा और हम चले आए जैसे गानों को सुमन कल्याणपुर ने आवाज दी है. वहीं दिग्गज सिंगर के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है और उनके परिवार को सांत्वना दी है. 

89 की उम्र में सुमन कल्याणपुर ने दुनिया को कहा अलविदा

सुमन कल्याणपुर की करीबी दोस्त ने बताया कि उनका निधन उम्र संबंधी कारणों से उनके घर पर रविवार शाम को हुआ. सिंगर पर मराठी जीवनी 'सुमन सुगंध' लिखने वाली मंगला खाडिलकर ने PTI को बताया, सुमन जी का निधन उम्र ज्यादा होने के कारण रविवार रात 8 बजे उनके लोकंडवाला वाले घर में हुआ. उनकी मृत्यु शांतिपूर्वक हुई. पिछले कुछ दिनों से वह अपने ही गाने सुन रही थीं." खबरों के अनुसार, कल्याणपुर का अंतिम संस्कार सोमवार 1 जून को साढ़े 11 से 12 के बीच पवन हंस शमशान घाट में होगा. उनकी एक बेटी चारू है.  

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना-आशा पारेख का वो रोमांटिक सॉन्ग, 59 साल बाद भी है लोगों के दिल में बसा

शरद पवार ने लिखा-  स्वर्णिम युग का समापन हो गया

 सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है. सीनियर एनसीपी लीडर शरद पवार ने एक्स पर लिखा, दिग्गज प्लेबैक सिंगर सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर बेहद हृदयविदारक है. अपनी मधुर, सुरीली और रूह को छू लेने वाली आवाज से उन्होंने इंडियन सिंगिंग इंडस्ट्री को समृद्ध किया. हिंदी, मराठी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उनके अमर गीतों ने पीढ़ियों के दिलों पर राज किया है. उनके निधन के साथ ही, भारतीय शास्त्रीय और सुगम संगीत के क्षेत्र में एक स्वर्णिम युग का समापन हो गया है. मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. 

सुमन कल्याणपुर के पॉपुलर गाने

सुमन कल्याणपुर ने 1960 से लेकर 1970 में अपने दिल छू लेने वाली आवाज से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. वहीं लता मंगेशकर के साथ साथ प्लैबैक सिंगर का दर्जा हासिल किया. उनके पॉपुलर गाने आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार तुम्हीं से और तुमने पुकारा और हम चले आए हैं. उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असम, कन्नड़, बंगाली और ओडिया भाषा में गाने गाए हैं. इसके अलावा वह ठुमरी, गजल और भक्ति गीत भी गा चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन का 10 एपिसोड वाला शो, सुनील ग्रोवर को मिला फर्स्ट ब्रेक, हुआ ऐसा हिट कि कोरोना में दोबारा टेलीकास्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com