विज्ञापन

Karuppu Viral Video: थिएटर में फिल्म शुरू होते ही चिल्लाने लगा फिल्म का डायरेक्टर, तृषा को लगाया गले- देखें वायरल वीडियो

Karuppu Viral Video: तमिल फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज में एक दिन की देरी के बाद आखिरकार शुक्रवार 15 मई को फिल्म थिएटरों में पहुंच गई.

Karuppu Viral Video: थिएटर में फिल्म शुरू होते ही चिल्लाने लगा फिल्म का डायरेक्टर, तृषा को लगाया गले- देखें वायरल वीडियो
Karuppu Viral Video: थिएटर में फिल्म शुरू होते ही चिल्लाने लगा फिल्म का डायरेक्टर

तमिल फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज में एक दिन की देरी के बाद आखिरकार शुक्रवार 15 मई को फिल्म थिएटरों में पहुंच गई. फिल्म के निर्देशक और अभिनेता आरजे बालाजी इस सफलता पर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने पुरानी फिल्म 'जर्सी' का वो यादगार विनिंग मोमेंट दोहरा दिया. आरजे बालाजी चेन्नई के रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के दौरान भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए. जब दर्शक फिल्म देखते हुए तालियां बजा रहे थे, तो बालाजी चीख पड़े, मुट्ठी ऊंची की और रोने लगे. यह दृश्य ठीक वैसा ही था जैसा 2019 की तेलुगु फिल्म 'जर्सी' में नानी ने ट्रेन स्टेशन पर जाकर खुशी में चिल्लाया था.

ये भी पढ़ें: 51 की उम्र में हुई थी शोले के गब्बर की मौत, बॉलीवुड पर था 1.27 करोड़ का कर्ज, अब बेटे ने किया शॉकिंग खुलासा

त्रिशा कृष्णन, म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर और सूर्या के भाई अभिनेता कर्तिक इस पल के गवाह बने. फिल्म खत्म होने के बाद जब दर्शकों ने बालाजी का नाम ले लेकर जयकारे लगाए तो उनकी आंखों से आंसू बह निकले. त्रिशा कृष्णन ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया. साई अभ्यंकर ने भी उन्हें सांत्वना दी. इस पल की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस ने इसे बालाजी की 'जीत का पल' बताया. एक यूजर ने लिखा, “यह वाकई कमाई हुई जीत जैसा लगता है.” दूसरे ने कहा, “ये आदमी सच में रो रहा है.” 

'करुप्पु' की रिलीज काफी परेशानियों के बाद हुई. प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा. थिएटर मालिकों को केडीएम देने में देरी हुई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की अनुमति के बावजूद सुबह के शो रद्द हो गए. कुछ जगहों पर फिल्म गलती से पहले ही प्ले हो गई, जिसके बाद लीगल नोटिस भी जारी किया गया. निर्माता एसआर प्रभु ने प्रोड्यूसर्स काउंसिल के साथ बैठक की और पायरेटेड होने के खतरे से बचने की कोशिश की. बालाजी ने खुद देरी के लिए फैंस से माफी मांगी थी. 

फिल्म में सूर्या और ट्रिशा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें इंद्रांस, नट्टी सुब्रमणियम, स्वासिका, योगी बाबू जैसे कलाकार भी हैं. अगर समय पर रिलीज होती तो 25 करोड़ रुपये का ओपनिंग वीकेंड अनुमानित था. अब देखना होगा कि आज यह कितना कमाती है. यह पल आरजे बालाजी की मेहनत और फिल्म प्रेमियों के प्यार को दिखाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karuppu, Trisha Krishnan, Karthik, Tamil Movie Karuppu, Film Karuppu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com