विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

Tiger Zinda Hai Box Office Collection : फिल्म हुई हिट तो कैटरीना ने कह डाली ये बात

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की सफलता से काफी खुश हैं और उनका कहना है कि यह एक बेहद संतोषजनक अनुभूति है.

Tiger Zinda Hai Box Office Collection : फिल्म हुई हिट तो कैटरीना ने कह डाली ये बात
  • फिल्म हिट होने के बाद पहली बार बोलीं कैटरीना
  • बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है 'टाइगर जिंदा है'
  • कैट ने बोला, यह अविश्वसनीय है
नई दिल्ली: कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की सफलता से काफी खुश हैं और उनका कहना है कि यह एक बेहद संतोषजनक अनुभूति है. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म में एक बार फिर जासूस जोया की भूमिका निभाने वाली 34 वर्षीय अदाकारा ने कहा कि वह प्रशंसकों से मिले प्यार से काफी खुश हैं. ‘टाइगर जिंदा है’ में अभिनेता सलमान खान भी एक बार फिर टाइगर की भूमिका में हैं.

250 करोड़ कमा चुकी 'टाइगर जिंदा है' में हुई ये Mistakes, क्या आपने किया Notice?

कैट ने कहा कि यह अविश्वसनीय है. हमने जब फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ पर काम शुरू किया था तब हमें यकीन था कि हमारे पास एक अच्छी पटकथा है और अली ने उस पटकथा को बखूबी बड़े पर्दे पर उतारा है, जो पूरे देश में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. कैटरीना ने एक बयान में कहा, एक अभिनेत्री के तौर पर, मैं हमेशा ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती थी जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करे और जो प्रतिक्रिया हमें मिल रही है, वह जबर्दस्त और बेहद संतोषजनक है. 

‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है. ‘एक था टाइगर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 173 करोड़ रुपए की कमाई की थी और तीन दिन में 45.53 करोड़ रुपए की कमाई कर बॉलीवुड इतिहास में प्रत्येक दिन सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी बनाया था. ‘टाइगर जिंदा है’ की सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी है.

VIDEO: एक्शन से लबरेज है सलमान की 'टाइगर जिंदा है'


(इनपुट भाषा से) 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Zinda Hai, Box Office Collection, Tiger Zinda Hai Box Office Collection, Katrina Kaif, Tiger Zinda Hai Katrina Kaif, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com