Tiger Zinda Hai : 27 दिन में सलमान खान की फिल्म की कमाई 330 करोड़ रुपए के करीब
- टाइगर जिंदा है के 27वें दिन का कलेक्शन
- फिल्म ने अपने कई रिकॉर्ड तोड़े
- सलमान की यह तीसरी फिल्म जोकि 300 करोड़ के पार
नई दिल्ली:
बॉलीवुड सुपरस्टार एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लगभग एक महीने होने वाले हैं, लेकिन अभी भी फिल्म कमाई के मामले में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है. हर दिन की कमाई को अभी तक जोड़ लिया जाए तो 22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 16 जनवरी तक कुल 328 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. इतना ही नहीं, सलमान खान की फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना दिए हैं. सलमान खान की यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म तो बन ही गई है बल्कि अपनी फिल्मों में सबसे तेज 300 करोड़ में शामिल होने का भी रिकॉर्ड बनाया है.
Tiger Zinda Hai की सक्सेस पर बोलीं कैटरीना कैफ, फिल्म ने बेहतरीन यादें दीं...
'टाइगर जिंदा है' ने सलमान की पिछली सबसे ज्यादा ग्रॉस कमाई करने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ा है. इस फिल्म ने कुल 320 करोड़ रुपए की कमाई की थी. बड़े पर्दे में सलमान धुआधांर कमाई कर रहे हैं, तो छोटे पर्दे पर भी उनकी पॉपुलैरिटी में साल दर साल इजाफा हुआ है.
पिछले 3 महीनों से सलमान खान 'बिग बॉस सीजन 11' के जरिए स्मॉल स्क्रीन से जुड़े हुए थे. रविवार को ग्रैंड फिनाले में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हिना खान को हराकर सीजन 11 का टाइटल अपने नाम कर लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीजन-10 में सलमान ने एक एपिसोड के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज किए थे.
Bigg Boss 11 से सलमान खान ने कमा लिए इतने करोड़, जानकर भूल जाएंगे Tiger Zinda Hai की कमाई
तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 328.09 करोड़ कमा लिए है. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने 206.04 करोड़, दूसरे हफ्ते 85.51 करोड़ और तीसरे हफ्ते 27.31 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है. जबकि चौथे वीकएंड टाइगर ने 6.85 करोड़ रु. कमाए है. यदि कुल कमाई में बुधवार की कमाई जोड़ ली जाए तो 330 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी. फिलहाल तरण ने अभी 17 जनवरी के आंकड़े की जानकारी नहीं दी है.
Tiger Zinda Hai के आगे फिसड्डी साबित हुईं ये 3 फिल्में, 3 दिन में ही टेक दिए घुटने
बता दें, 'टाइगर जिंदा है' ने शुरुआती 2 दिनों में 50 करोड़, 3 दिन में 100 करोड़, चार दिन में 150 करोड़, 7 दिन में 200 करोड़, 10 दिनों में 250 करोड़ और 16वें दिन 300 करोड़ रु. का आंकड़ा पार किया. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है. 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रु. था. वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है.
VIDEO: सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर से NDTV की खास बातचीत
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
#TigerZindaHai [Week 4] Fri 1.46 cr, Sat 2.12 cr, Sun 3.27 cr, Mon 1.36 cr, Tue 1.02 cr. Total: ₹ 328.09 cr. India biz. BLOCKBUSTER.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 17, 2018
Tiger Zinda Hai की सक्सेस पर बोलीं कैटरीना कैफ, फिल्म ने बेहतरीन यादें दीं...
'टाइगर जिंदा है' ने सलमान की पिछली सबसे ज्यादा ग्रॉस कमाई करने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ा है. इस फिल्म ने कुल 320 करोड़ रुपए की कमाई की थी. बड़े पर्दे में सलमान धुआधांर कमाई कर रहे हैं, तो छोटे पर्दे पर भी उनकी पॉपुलैरिटी में साल दर साल इजाफा हुआ है.
पिछले 3 महीनों से सलमान खान 'बिग बॉस सीजन 11' के जरिए स्मॉल स्क्रीन से जुड़े हुए थे. रविवार को ग्रैंड फिनाले में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हिना खान को हराकर सीजन 11 का टाइटल अपने नाम कर लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीजन-10 में सलमान ने एक एपिसोड के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज किए थे.
Bigg Boss 11 से सलमान खान ने कमा लिए इतने करोड़, जानकर भूल जाएंगे Tiger Zinda Hai की कमाई
तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 328.09 करोड़ कमा लिए है. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने 206.04 करोड़, दूसरे हफ्ते 85.51 करोड़ और तीसरे हफ्ते 27.31 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है. जबकि चौथे वीकएंड टाइगर ने 6.85 करोड़ रु. कमाए है. यदि कुल कमाई में बुधवार की कमाई जोड़ ली जाए तो 330 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी. फिलहाल तरण ने अभी 17 जनवरी के आंकड़े की जानकारी नहीं दी है.
Tiger Zinda Hai के आगे फिसड्डी साबित हुईं ये 3 फिल्में, 3 दिन में ही टेक दिए घुटने
बता दें, 'टाइगर जिंदा है' ने शुरुआती 2 दिनों में 50 करोड़, 3 दिन में 100 करोड़, चार दिन में 150 करोड़, 7 दिन में 200 करोड़, 10 दिनों में 250 करोड़ और 16वें दिन 300 करोड़ रु. का आंकड़ा पार किया. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है. 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रु. था. वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है.
VIDEO: सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर से NDTV की खास बातचीत
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 27, Tiger Zinda Hai Box Office Collection, Tiger Zinda Hai, Tiger Zinda Hai 300 Crore, Tiger Zinda Hai 330 Crore, Box Office Collection, Salman Khan, Salman Khan Tiger Zinda Hai, 330 Crore, Katrina Kaif