बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जिन्हें स्टंट मेन भी कहा जाता है, वो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हैं. अकसर टाइगर सोशल मीडिया पर अपने स्टंट के वीडियो शेयर करते नजर आते हैं. वहीं फैन्स के बीच टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी जबरदस्त एक्टिंग और स्टंट के लिए ही काफी फेमस हैं. हालही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था. अब उन्होंने अपना एक और स्टंट वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हवा में उड़ते हुए किक मारते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है '4! ठीक है, मुझे इस पर गर्व है यदि आप लोगों ने नया स्पाइडरमैन गेम खेला है...आप जानते हैं...मेरे अगले एक्शन सीक में इसका उपयोग सुनिश्चित करने के लिए'. वहीं टाइगर का ये वीडियो देख सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है 'कहा से लाए हो ये टैलेंट', तो किसी ने लिखा है 'Incredible'. उनके इस वीडियो को कुछ ही समय में 579 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.
बता दें कि टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म गणपत का भी टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था. इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आएंगी इस फिल्म का निर्माण वशु भगनान, पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कंपनी मिलकर कर रही है. पहली बार नहीं जब दोनों स्टार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे. इससे पहले भी दोनों 'हीरोपंती' में नजर आ चुके हैं. टाइगर को लेकर 'हीरोपंती 2' का भी ऐलान हो चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं