विज्ञापन

मुस्लिम परिवार में जन्मी ये बच्ची, सिख से शादी के लिए की बगावत, कैंसर भी नहीं तोड़ पाया हौसला, ऋषि-राज कपूर की रही क्रश

फोटो में गुड़िया जैसी दिख रही इस बच्ची ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष झेले हैं. आज के समय में ये बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं. एक समय में यह ऋषि कपूर का क्रश हुआ करती थीं और उनके पिता राज कपूर भी इनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे.

मुस्लिम परिवार में जन्मी ये बच्ची, सिख से शादी के लिए की बगावत, कैंसर भी नहीं तोड़ पाया हौसला, ऋषि-राज कपूर की रही क्रश
फोटो में दिख रही इस एक्ट्रेस को पहचाना?

इस मासूम सी शक्ल को देखकर ये भला कौन अंदाजा लगा सकता है कि उम्र की एक दहलीज बाद इस बच्ची ने ढेरों संघर्ष देखे हैं. सिर्फ देखे ही नहीं जीते भी हैं. पहले जंग लड़ी ब्यूटी क्वीन का ताज जीतने के लिए और उसमें सफल भी हुईं. जब बात शादी की आई तो उसमें भी प्यार से ज्यादा ससुराल वालों से पंगे होते रहे. लेकिन उस जंग में भी इसे हरा पाना लोगों के लिए आसान नहीं था. उसके बाद फिल्मी पर्दे और राजनीति में किस्मत आजमाई. हर जगह संघर्ष के बाद आखिर में कैंसर ने इस बच्ची को अपनी गिरफ्त में ले लिया. लेकिन वो भी इस बच्ची के जिद्द को डिगा नहीं सका. क्या आपने पहचाना कौन है ये मासूम सी बच्ची, जो आज के समय में नामी स्टार हैं.

नफीसा अली की बचपन की फोटो 

Latest and Breaking News on NDTV

ये तस्वीर नफीसा अली के बचपन की तस्वीर है. नफीसा अली को आपने कई फिल्मों में देखा होगा. वो शशि कपूर के साथ जुनून मूवी में दिखाई दीं. अमिताभ बच्चन के साथ मेजर साब में नजर आईं. इसके अलावा लाइफ इन ए मेट्रो और यमला, पगला, दीवाना जैसी फिल्में भी नफीसा अली ने की. नफीसा अली ने फिल्मों में तो देर से मुकद्दर आजमाया. लेकिन उससे पहले वो साल 1972 से लेकर 1976 तक स्विमिंग चैंपियन रहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद उन्होंने खूबसूरती का ताज भी जीता. 1976 में वो फेमिना मिस इंडिया का कंटेस्ट अपने नाम करने में कामयाब रहीं. इसके बाद वो मिस इंटरनेशनल कंटेस्ट में भी गईं, जहां वो सेकंड रनर अप रहीं. नफीसा अली की ये उपलब्धियां देख ये कहा ही जा सकता है कि वो ब्यूटी विद ब्रेन रही हैं.

फिल्मों में कैसी आईं नफीसा 

Latest and Breaking News on NDTV

नफीसा अली का बॉलीवुड में आना वाकई दिलचस्प संयोग था. मॉडलिंग और मिस इंडिया बनने के बाद उनकी खूबसूरती ने सबका ध्यान खींचा. ऋषि कपूर उनकी नीली आंखों के दीवाने हो गए थे और उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे. उन्होंने अपने पिता राज कपूर को हिना में कास्ट करने की सलाह भी दी. लेकिन पिता की अनुमति न मिलने के कारण नफीसा यह फिल्म नहीं कर सकीं, और एक बड़ा मौका हाथ से निकल गया.

यह भी पढ़ें: राम कपूर की पत्नी की 7 फोटो, ऑनस्क्रीन बने देवर भाभी, एकता कपूर ने बनाया टॉप एक्ट्रेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com