विज्ञापन

7 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे देख सकते हैं ये फिल्म, नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन, मिले हैं 54.2 मिलियन व्यूज

नेटफ्लिक्स पर नया एनिमेटेड धमाका हुआ है. फिल्म ने चार्लीज थेरॉन की एपेक्स को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड 38.7 मिलियन वीकली व्यूज हासिल किए हैं. बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच फिल्म जबरदस्त हिट साबित हो रही है.

7 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे देख सकते हैं ये फिल्म, नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन, मिले हैं 54.2 मिलियन व्यूज
नेटफ्लिक्स पर आया एनिमेटेड मूवी का नया तूफान
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर पिछले दो हफ्तों से चार्लीज थेरॉन और टैरन एगर्टन की एक्शन थ्रिलर एपेक्स का जलवा था. फिल्म लगातार टॉप पर बनी हुई थी और करोड़ों व्यूज बटोर रही थी. ऐसा लग रहा था कि फिलहाल इसे कोई टक्कर नहीं दे पाएगा. लेकिन तभी एक छोटी सी एनिमेटेड फिल्म ने एंट्री ली और पूरा गेम बदल दिया. इस फैमिली एडवेंचर फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दूसरे हफ्ते में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया. जिसे देखकर नेटफ्लिक्स भी हैरान ही रह गया होगा. बच्चों से लेकर बड़े दर्शकों तक, हर कोई इस फिल्म की चर्चा कर रहा है. मजेदार कहानी, इमोशनल ट्विस्ट और शानदार एनीमेशन के दम पर ये मूवी अब नेटफ्लिक्स की नई ग्लोबल सेंसेशन बन चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि क्रिटिक्स भले ज्यादा खुश न हों, लेकिन दर्शक फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

तोड़ दिए नेटफ्लिक्स के रिकॉर्ड

इस फिल्म का नाम है स्वेप्ड है. 1 मई को रिलीज हुई स्वेप्ड की कहानी ओल्ली और आइवी नाम के दो अलग दुनिया के किरदारों पर बेस्ड है. ओल्ली एक छोटा सा क्रीचर है. जबकि आइवी एक खूबसूरत बर्ड. एक अजीब हादसे में दोनों की बॉडी आपस में बदल जाती है और यहीं से शुरू होता है मजेदार, इमोशनल और एडवेंचर से भरा सफर. फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन, जूनो टेंपल, ट्रेसी मॉर्गन और सेड्रिक द एंटरटेनर जैसे सितारों ने अपनी आवाज दी है. पहले हफ्ते में फिल्म को 15.5 मिलियन व्यूज़ मिले थे. लेकिन दूसरे हफ्ते में इसने जबरदस्त उछाल मारते हुए 38.7 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए. ये किसी भी नेटफ्लिक्स एनिमेटेड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा वीकली रिकॉर्ड है. कुल मिलाकर फिल्म अब तक 54.2 मिलियन व्यूज पार कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-  परेश रावल की पत्नी की 5 फोटो, रह चुकी हैं मिस इंडिया, बॉलीवुड के विलेन ने बॉस की बेटी को बनाया जीवनसाथी

क्रिटिक्स ने दिया मिक्स रिएक्शन

फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की राय थोड़ी बंटी हुई है. Rotten Tomatoes पर इसे 67% क्रिटिक स्कोर मिला है. जबकि ऑडियंस ने इसे 87% रेटिंग दी है. कुछ क्रिटिक्स ने फिल्म को खूबसूरत लेकिन कम इमोशनल बताया, तो कुछ ने कहा कि इसमें बड़े एनिमेशन बहुत खास नहीं है. हालांकि दर्शकों की राय बिल्कुल अलग है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की दोस्ती, इमोशन और टीमवर्क वाली कहानी की तारीफ कर रहे हैं. कई दर्शकों ने इसे दिल छू लेने वाला एडवेंचर भी बताया है.

ये भी पढ़ें-  1300 करोड़ की नेटवर्थ, पत्नी है बॉलीवुड सुपरस्टार, शाहरुख का बड़ा फैन निकला ये एक्टर, 23 साल पहले साथ में की थी एक फिल्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com