सिनेमा की दुनिया में स्टार बनना सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर निर्भर नहीं करता है, बल्कि ये फैन फॉलोइंग से भी मापा जाता है. यही वजह है कि लगातार फ्लॉप फिल्म देने के बावजूद कुछ एक्टर्स अब भी बड़े स्टार्स की कैटगरी में गिने जाते हैं. आज हम ऐसे ही एक स्टार की बात कर रहे हैं. वे कभी सुपरस्टार कहे जाते थे. उन्होंने अपने करियर में 180 फ्लॉप फिल्में दी हैं, जिनमें से 33 लगातार फ्लाप रहीं. बावजूद इसके उनका जबरदस्त फैन बेस उन्हें स्टार की गिनती में लाकर खड़ा करता है.
180 फिल्में फ्लॉप
80-90 के दशक के ये सुपरस्टार हैं मिथुन चक्रवर्ती. मिथुन के 40 साल से अधिक के करियर में उन्होंने 180 फ्लॉप फिल्में दी हैं. अपने करियर के दौरान लगभग 300 फिल्मों में उन्होंने काम किया. लीड रोल में उनकी आखिरी सोलो हिट थी 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘चंडाल'. इसके बाद वह गुरु और गोलमाल 3 जैसी कुछ फिल्मों में साइड रोल में दिखे, जो सफल रही. इन्हें छोड़ 1998 के बाद उनकी सभी फिल्में असफल रहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मिथुन के बाद दूसरा कौन?
फ्लॉप फिल्म देने के इस रिकॉर्ड में मिथुन के आस-पास दूसरा कोई सितारा नहीं. अन्य एक्टर्स की बात करें तो गोविंदा के करियर में 76 फ्लॉप फिल्में हैं, जबकि अक्षय कुमार के पास 60 हैं. अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, सनी देओल और संजय दत्त 50 से अधिक फ्लॉप फिल्में देने वाले एक्टिव एक्टर्स हैं.
मिथुन चक्रवर्ती ने लगातार 33 फ्लॉप फिल्में दीं
1998 में चंडाल की रिलीज के बाद, मिथुन चक्रवर्ती का खराब फॉर्म शुरू हो गया. अगले नौ सालों में उन्होंने 33 फिल्मों में अभिनय किया और सभी बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं. इसमें हिटलर, यमराज, गंगा की कसम, बिल्ला नंबर 786, अग्निपुत्र, चालबाज, एलान और चिंगारी शामिल हैं. दरअसल, इन 33 फिल्मों में से किसी ने भी बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया. आखिरकार मणिरत्नम की गुरु के रूप में मिथुन के हाथ एक हिट फिल्म लगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आर माधवन लीड रोल में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं