विज्ञापन

13 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, जो थी 90s की म्यूजिकल हिट की कॉपी, अरिजीत सिंह को मिली पहचान, 12 करोड़ बजट में कमाए 109 करोड़

26 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई आशिकी 2 ने बॉलीवुड में म्यूजिकल फिल्मों का ट्रेंड एक बार फिर जिंदा कर दिया था. यह फिल्म 1990 की सुपरहिट आशिकी से इंस्पायर्ड मानी जाती है, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे.

13 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर, जो थी 90s की म्यूजिकल हिट की कॉपी, अरिजीत सिंह को मिली पहचान, 12 करोड़ बजट में कमाए 109 करोड़
2013 में आई थी आशिकी 2

26 अप्रैल 2013 को रिलीज हुई आशिकी 2 ने बॉलीवुड में म्यूजिकल फिल्मों का ट्रेंड एक बार फिर जिंदा कर दिया था. यह फिल्म 1990 की सुपरहिट आशिकी से इंस्पायर्ड मानी जाती है, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल नजर आए थे. करीब 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर सभी को चौंका दिया. फिल्म की कहानी, इमोशंस और सबसे बढ़कर इसके गानों ने इसे यादगार बना दिया. खासकर ‘तुम ही हो' गाने ने लोगों के दिलों पर ऐसा असर डाला कि यह हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया और इसी गाने ने अरिजीत सिंह को रातोंरात स्टार बना दिया.

स्टारकास्ट और कहानी ने जीता दिल

Latest and Breaking News on NDTV

आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म में आदित्य ने एक फेल हो चुके सिंगर का किरदार निभाया, जबकि श्रद्धा एक उभरती हुई सिंगर के रोल में नजर आईं. दोनों के बीच की लव स्टोरी, स्ट्रगल और इमोशनल कनेक्शन ने दर्शकों को बांधे रखा. फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था, जिन्होंने इसे बेहद सेंसिटिव तरीके से पेश किया.

गानों ने बनाया सुपरहिट, अरिजीत सिंह को मिली पहचान

Latest and Breaking News on NDTV

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका म्यूजिक था. ‘तुम ही हो', ‘सुन रहा है ना तू', ‘चाहूं मैं या ना' जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. खासतौर पर ‘तुम ही हो' ने अरिजीत सिंह को एक नई पहचान दी और वह बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शामिल हो गए. आशिकी 2 आज भी उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिसने कम बजट में बड़ी सफलता हासिल कर यह साबित किया कि अगर कहानी और म्यूजिक दमदार हो, तो फिल्म इतिहास रच सकती है.

यह भी पढ़ें: अमिताभ, शशि, ऋषि के साथ जमी जोड़ी, लेकिन मौसमी चटर्जी ने इस एक्टर को बताया फेवरेट, कभी बना पिता कभी देवर तो कभी लवर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com