- बेबी 2023 की सुपरहिट फिल्म है
- साउथ की बेबी का रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
- बेबी ने 10 करोड़ के बजट में 90 करोड़ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने इतिहास लिख डाला. हालांकि फ्लॉप फिल्मों की भी कोई कमी नहीं देखने को मिली, जिसमें विद्या बालन की फिल्म नीयत और 72 हूरें का नाम शामिल है. लेकिन इन्हीं फ्लॉप और विवादित फिल्मों के बीच एक ऐसी कम बजट की फिल्म ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया. दरअसल, केवल 10 करोड़ के बजट में बनी साउथ की इस फिल्म ने 90 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बना लिया. वहीं यह सुपरहिट फिल्मों की गिनती में शामिल हो गई.
यह फिल्म और कोई नहीं Aha नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद बेबी है, जो 14 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. 10 करोड़ की इस फिल्म ने 90 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म को रिव्यू भी अच्छा मिला था. साई राजेश नीलम द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में वैष्णवी चैतन्या, आनंद देवरकोंडा, विराज अश्विन, मौनिका रेड्डी और बबलू पृथ्वीराज अहम किदार में नजर आए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कहानी की बात करें तो बेबी दो बचपन के दोस्तों की कहानी है, जिनकी परीक्षा तब शुरु होती है जब वह कॉलेज में जाते हैं और नए लोगों से मुलाकात करते हैं. इस कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.
बता दें, 14 जुलाई को बेबी के अलावा अजमेर 92 रिलीज हुई थी. वहीं इससे एक हफ्ते पहले 72 हूरें, जो विवादों में रही. वहीं विद्या बालन की नीयत रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं