उदयपुर में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है और सुबह 23 सितंबर से ही उदयपुर में मेहमानों के आने का सिलसिला चल रहा है. खबर है कि शादी यानी कि 24 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उदयपुर पहुंचेंगे. इनके आने से पहले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जा चुके हैं. राजस्थान पुलिस और पंजाब पुलिस ने इस आकस विजिट को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इसके अलावा ब्रह्मकुमारीज की बीके शिवानी भी शादी में शामिल होने पहुंचीं.
राघव चड्ढे के परिवार के सदस्य भी उदयपुर पहुंच गए हैं. आज हल्दी की रस्म हुई. अभी इवेंट की इनसाइड तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर नहीं आई हैं लेकिन बाहर के वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कौन हैं परिणीति के खास मेहमान ?
परिणीति के खास मेहमानों में यूं तो कई नाम शामिल हैं लेकिन उनके दोस्त मनीष मल्होत्रा ने इस दिन के लिए खास तौर पर टाइम निकाला है. मनीष आज यानी कि 23 सितंबर को ही वहां पहुंच रहे हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि मनीष ने ही परिणीति का वेडिंग लुक डिजाइन किया है. वैसे इंगेजमेंट पर भी मनीष ने ही परिणीति की ड्रेस डिजाइन की थी. अपनी सगाई से पहले परिणीति को कई बार मनीष मल्होत्रा के घर के चक्कर लगाते देखा गया था. तभी से ये क्लियर था कि मनीष ही ब्राइडल आउटफिट डिजाइन करने जा रहे हैं. इनके अलावा करन जौहर भी शादी में शामिल होंगे. करन 24 सितंबर को ही उदयपुर पहुंचेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं