विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2019

पाक एक्टर ने शाहरुख खान पर किया कमेंट, बोला - 'द लायन किंग' को बर्बाद न करें, SRK फैन ने यूं दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी अभिनेता शान शाहिद (Shaan Shahid) ने वीडियो पर कमेंट करते हुए शान ने ट्वीट किया था : "प्लीज, हिंदी डबिंग के साथ इस तरह की एक खूबसूरत फिल्म को बर्बाद न करें.

पाक एक्टर ने शाहरुख खान पर किया कमेंट, बोला - 'द लायन किंग' को बर्बाद न करें, SRK फैन ने यूं दिया करारा जवाब
पाकिस्तानी स्टार शान ने की शाहरुख की आलोचना, लोग भड़के
  • पाकिस्तानी स्टार शान ने की शाहरुख की आलोचना
  • कमेंट कर बोले - फिल्म को बर्बाद न करें
  • फिल्म 'द लायन किंग' पर किया कमेंट
कराची:

फिल्म 'द लायन किंग' (The Lion King) के हिंदी संस्करण में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आवाज पर पाकिस्तानी अभिनेता शान शाहिद (Shaan Shahid) के टिप्पणी करने पर शाहरुख के प्रशंसकों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया.

इस महीने की शुरुआत में फिल्म के प्रचार वाले वीडियो पर कमेंट करते हुए शान ने ट्वीट किया था : "प्लीज, हिंदी डबिंग के साथ इस तरह की एक खूबसूरत फिल्म को बर्बाद न करें. इस प्रोमो में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आवाज बिल्कुल वैसी ही है जैसी किसी दूसरी फिल्म में रहती है. 'द लायन किंग' (The Lion King) के लिए कम से कम उन्हें अपने भाव और अपनी आवाज बदलनी चाहिए थी."

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए विवेक ओबेरॉय ने किया ऐसा ट्वीट, भड़के लोग बोले - साबित कर दिया किसके लायक हो

हालांकि प्रोमो में शाहरुख की आवाज है ही नहीं, बल्कि उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की आवाज है जिन्होंने सिम्बा (Simba) के किरदार को अपनी आवाज दी है, जबकि शाहरुख ने मुफासा (Mufasa) के किरदार को अपनी आवाज दी है.

सलमान खान ने रचाई शादी! इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को पहनाई वरमाला, Video देख आप भी खुशी से नाच उठेंगे

सुनें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सिंबा किरदार की आवाज़...

शान के ट्वीट पर शाहरुख के प्रशंसक भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर शान की कड़ी आलोचना की.

एक यूजर ने ट्वीट किया : "शान, तुम ओवरस्मार्ट बनने की कोशिश कर रहे हो. फिल्म के हिंदी संस्करण को देखने के लिए तुम पर कोई दबाव नहीं डाल रहा है. तुम इसे अंग्रेजी में देख सकते हो."

फरारी दौड़ाती काम पर निकली सलमान खान की ये एक्ट्रेस,VIDEO देख फैन्स बोले - मैम हमें भी ले चलो

इनपुट-आईएएनएस

VIDEO: 'जीरो का हीरो' : देखें शाहरुख खान के साथ खास मुलाकात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Lion King, The Lion King Hindi, Shaan Shahid, Shahrukh Khan, Aryan Khan, Simba, Mufasa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com