डब्ल्यूडब्ल्यूई खिलाड़ी द ग्रेट खली (The Great Khali) आजकल कुछ ऐसा कर रहे हैं कि सोशल मीडिया पर खलबली मच जा रही है. खली ने एक बार फिर एक शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है. इस वीडियो को खुद द ग्रेट खली ने अपनी इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है. सोशल मीडिया पर खली का ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है, कुछ लोग इस वीडियो को देख मजे ले रहे हैं तो वहीं कुछ खली के इस कारनामे को लेकर उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि ऐसा आखिर क्या हुआ कि खली को इतना गुस्सा आ गया.
सपना चौधरी ने घर की बालकनी में 'छम छम' सॉन्ग पर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, होता कुछ यूं है कि एक शख्स जिम के अंदर बेहद खुशी से नाच रहा होता है इस दौरान पीछे से खली वहां पहुंच आते हैं और उस शख्स को जिम में नाचता देख गुस्से से तमतमा जाते हैं. खली, उस शख्स से कहते हैं 'समझ नहीं आता ये जिम है, डांस फ्लोर नहीं है'. ये कहते हुए खली (Khali) उस व्यक्ति को जोरदार तमाचा लगाते हैं जिससे वो शख्स जमीन पर गिर पड़ता है. इसके बाद भी खली का गुस्सा शांत नहीं होता. गिरने के बाद खली उस आदमी के मुंह पर अपने पैर रख देते हैं. खली का ये वीडियो देख कुछ फैंस तो बस मजे ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं.
धनाश्री वर्मा ने वर्ल्ड कप सॉन्ग पर यूं झूमकर किया डांस, फैन्स बोले- चहल को मिस करेंगे...देखें Video
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'दिस इज नॉट गुड पाजी, किसी को ऐसा मत मारो यार'. वहीं एक यूजर ने लिखा 'बेचारा कितनी मार खाता है'. दरअसल, कुछ दिनों पहले खली के एक इंटरव्यू के दौरान यही शख्स बीच में घुस आया था, तब भी खली ने उसे एक जोरदार थप्पड़ लगाया था. इसके पहले भी कई बार खली (Khali Video) इस तरह के वीडियो शेयर कर चुके हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे एक व्यक्ति के ऊपर चढ़कर बैठ गए और सेल्फी ली. खली इस तरह के वीडियो शेयर कर अपने फैंस के मनोरंजन का एक भी मौका नहीं छोड़ते, हालांकि कुछ लोग इसे हिंसा मान पसंद नहीं कर रहे.
यह भी देखें: Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की 'धमाका' का ट्रेलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं