बॉलीवुड में कमाल की फिल्में देने वाले Irfan Khan आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी शानदार फिल्में लोगों को आज भी रोमांचित कर देती हैं. पान सिंह तोमर, पीकू जैसी फिल्में देने के बावजूद इरफान खान काफी डाउन टू अर्थ थे. आपको बता दें कि बॉलीवुड के साथ साथ इरफान खान ने कई सुपरहिट हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. एक बार अनुपम खेर के साथ इंटरव्यू में इरफान खान ने कहा था कि उनको लगता है कि उनके जैसी शक्ल वाला शख्स हीरो बनकर नहीं आ सकता है.
जब इरफान को लगा उन जैसा शख्स एक्टर बनकर नहीं आ सकता है
अनुपम खेर के साथ इस इंटरव्यू में इरफान खान ने अपने कई राज खोले थे. उन्होंने कहा कि जब मैं इंडस्ट्री में आया तो शक्ल को लेकर मैं काफी कंफ्यूज था. तब अनुपम खेर उनसे पूछते हैं कि शक्ल को लेकर आपका मानना था कि आप जैसा हैंडसम एक्टर बन सकता है क्या. मेरा ये मानना था कि मेरी जैसी शक्ल वाला कोई आदमी आया है क्या इंडस्ट्री में.लेकिन तब मुझे कोई दिखता नहीं था. बाई चांस तब मुझे मिथुन चक्रवर्ती दिख गए. हालांकि वो तब मुझसे ज्यादा हैंडसम थे. लेकिन तब मुझे लगता था कि ये बन सकते हैं तो मैं भी हीरो बन सकता हूं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब इरफान को लगा मिथुन चक्रवर्ती से मिलती है उनकी शक्ल सूरत
इरफान खान ने कहा कि उस वक्त उनको गलतफहमी हो गई कि उनकी शक्ल मिथुन चक्रवर्ती से मिलती जुलती है. इस बात पर अनुपम खेर हैरान हो गए. तब इरफान खान ने बताया कि जब उन्होंने मिथुन दा की फिल्म मृगया देखी तो उनको इस बात की गलतफहमी हुई कि वो मिथुन जैसे दिखते हैं. तब हंसकर अनुपम खेर ने कहा कि आपने भी उस वक्त वो फिल्म देखी जिसे अवार्ड मिला था.
आपको बता दें कि मृगया मिथुन चक्रवर्ती की पहली ही फिल्म थी और उसे नेशनल अवॉर्ड मिला था. आपको बता दें कि ढेर सारी सुपरहिट फिल्में दे चुके मिथुन को हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा हुई है. वहीं इरफान खान की बात करें तो उन्होंने जिन दो फिल्मों में काम किया है. स्लमडॉग मिलियनेयर और लाइफ ऑफ पाई उसने सामूहिक रूप से 12 ऑस्कर जीते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं