विज्ञापन

तेजस्वी प्रकाश ने खोला रिश्‍ते का राज, मां ने दी थी करण कुंद्रा संग लिव-इन की सलाह

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra News: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपने रिश्ते को लेकर कई सालों से सुर्खियों में हैं. दोनों को सलमान खान के शो बिग बॉस में प्यार हुआ था. इसके बाद से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा रिश्ते में हैं.

तेजस्वी प्रकाश ने खोला रिश्‍ते का राज, मां ने दी थी करण कुंद्रा संग लिव-इन की सलाह
तेजस्वी प्रकाश ने खोला रिश्‍ते का राज

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra News: लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स शो 'देसी ब्लिंग' में एंगेजमेंट कर सबको चौंका दिया. दोनों ने एक पॉडकास्ट में अपनी रिलेशनशिप और शादी के प्लान्स के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान तेजस्वी ने बताया कि उनकी मां ने ही उन दोनों को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी. हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक्टर अंगद बेदी और नेहा धूपिया के यूट्यूब पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में ढेर सारी बातें कीं.

ये भी पढ़ें: राज कपूर की खातिर नरगिस ने बेच दिए थे सोने के कंगन, 16 फिल्मों की हिट जोड़ी आरके स्टूडियो के लोगो में हुई अमर

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस सीजन 15 में हुई थी. घर के अंदर ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दोस्ती प्यार में बदल गई. शुरू में कई लोग इस रिश्ते को लेकर शक करते थे. कई का मानना था कि यह रिलेशनशिप दो हफ्ते भी नहीं चलेगी. लेकिन दोनों ने इन सब बातों को पार करते हुए रिश्ते को मजबूत बनाया.

मां ने कहा- पहले साथ रहकर देखो

नेहा धूपिया और अंगद बेदी से करण ने बताया, "तेजस्वी की मां कह रही थीं कि वो अपनी बेटी पर भरोसा नहीं करतीं. उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं सोच-समझकर फैसला लूं." तेजस्वी ने आगे जोड़ा, "मेरी मां चाहती थीं कि करण को पूरी जानकारी हो. इसलिए उन्होंने जोर देकर कहा कि हम दोनों शादी से पहले साथ रहें और एक-दूसरे को अच्छे से समझें."

तेजस्वी ने कहा कि आजकल कई लोग लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ हैं, लेकिन उनकी मां इसे सही मानती हैं. मां का कहना था कि साथ रहकर ही पता चलता है कि रिश्ता कितना मजबूत है. तेजस्वी के पिता को दोनों का रिश्ता शुरू से ही मंजूर था.

देसी ब्लिंग में हुआ प्रपोज

'देसी ब्लिंग' शो में दोनों के बीच कुछ झगड़े भी हुए, जिससे ब्रेकअप की अफवाहें चलने लगीं. लेकिन करण ने दुबई में रोमांटिक तरीके से तेजस्वी को प्रपोज कर दिया. उन्होंने घुटनों के बल बैठकर बड़े डायमंड रिंग के साथ पंजाबी में पूछा, "तेजस्वी प्रकाश, विल यू मैरी मी?" तेजस्वी भावुक हो गईं और आंसू रोक नहीं पाईं. उन्होंने कहा, "मेरे हाथ कांप रहे हैं."

दोनों ने पॉडकास्ट में बताया कि बिग बॉस में ही दोनों को एक-दूसरे में ईमानदारी नजर आई. तेजस्वी ने करण को टेस्ट भी किया, लेकिन करण हर बार अपनी बात पर कायम रहे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com