विज्ञापन

जब तमिलनाडु के CM विजय ने अपनी एक झलक से हिट करवा दी थी अक्षय कुमार की फिल्म, 60 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 203 करोड़

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय चंद्रशेखर की बॉलीवुड में बहुत कम मौजूदगी रही है, लेकिन एक बार उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

जब तमिलनाडु के CM विजय ने अपनी एक झलक से हिट करवा दी थी अक्षय कुमार की फिल्म, 60 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 203 करोड़
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कभी अक्षय कुमार के साथ शेयर किया था स्क्रीन स्पेस

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय चंद्रशेखर की बॉलीवुड में बहुत कम मौजूदगी रही है, लेकिन एक बार उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की थी. यह उनका बॉलीवुड का इकलौता अपीयरेंस था. विजय अक्षय कुमार की फिल्म में सिर्फ थोड़ी देर के लिए नजर आए थे और खूब सुर्खियां बटोरी थी. इतना ही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. हम बात कर रहे हैं, साल 2012 में आई फिल्म 'राउडी राठौर' में विजय ने छोटा-सा कैमियो किया था. 

ये भी पढ़ें: विजय के CM बनने से लेकर अब तक, तृषा के वो तीन खाल पल, जिनसे अफवाहों को मिली हवा

फिल्म ने की बंपर कमाई

फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म के पॉपुलर गाने 'चिंता ता ता चिता चिता' में विजय कुछ सेकंड के लिए नजर आते हैं. गाने में अक्षय कुमार खुद कहते हैं - “ओह सुपरस्टार विजय”. इस छोटे से रोल में विजय फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के साथ दिखते हैं. यह पल हिंदी दर्शकों के लिए विजय को पहचानने का एक मौका था. आपको बता दें कि 'राउडी राठौर' का बजट 60 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 203 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

विजय की फिल्में

विजय मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में ही सक्रिय रहे. उनकी फिल्में हिंदी में डब या रीमेक के रूप में पहुंचीं. जैसे उनकी फिल्म 'थेरी' से वरुण धवन की 'बेबी जॉन' बनी और 'थुप्पाक्की' से अक्षय कुमार की 'हॉलिडे'. वहीं, विजय ने खुद अमीर खान की '3 इडियट्स' का तमिल वर्जन 'नानबन' में काम किया था.

मास्टर, मर्सल, लियो और बिगिल जैसी फिल्मों ने सबटाइटल और डब वर्जन के जरिए हिंदी दर्शकों तक पहुंच बनाई. लेकिन विजय ने कभी बॉलीवुड में पूरा करियर बनाने की कोशिश नहीं की. वे तमिल सिनेमा में ही मजबूती से बने रहे, जहां उनके फैंस उन्हें बेहद चाहते हैं. अन्य दक्षिणी सितारों जैसे विजय सेतुपति, अल्लू अर्जुन या विजय देवरकोंडा की तुलना में विजय ने बॉलीवुड से दूरी बनाए रखी. राजनिकांत और कमल हासन जैसे दिग्गजों की तरह भी उन्होंने हिंदी सिनेमा में ज्यादा कदम नहीं बढ़ाए. अभी खबर है कि विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' जल्द ही रिलीज होने वाली है. प्रोड्यूसर के मुताबिक, फिल्म दो हफ्तों के अंदर थिएटर्स में आ सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay, Akshay Kumar, Rowdy Rathore, Rowdy Rathore 2012, Joseph Vijay Chandrasekhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com