गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के मौके पर जहां राजपथ पर परेड निकल रही है और पूरा देश गणतंत्र दिवस का समारोह मना रहा है तो वहीं दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसान अपने हितों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. कृषि कानूनों को खत्म किए जाने की मांग पर डटे किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) निकालने की मांग की थी, लेकिन अब सिंघू बॉर्डर से वीडियो और फोटो आ रही हैं जिनमें किसानों (Farmer's Protest) पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने इसे लेकर ट्वीट किया है.
These 2 news items back to back on my timeline explains so much about the state of affairs in our country :) #HappyRepublicDayIndia pic.twitter.com/0Hgm9hwgi3
— taapsee pannu (@taapsee) January 26, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने ट्वीट किया है जिसमें NDTV के दो ट्वीट्स की फोटो को दिखाया गया है. इन एनडीटीवी के दो ट्वीट हैं, जिसमें एक में बताया गया है कि किस तरह लोग किसानों पर फूलों की बारिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी और प्रशासन किसानों पर लाठीचार्ज कर रहा है और आंसू गैस के गोले छोड़ रहा है. इसे लेकर तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मेरी टाइमलाइन पर बैक टू बैक यह दो आइटम हमारे देश के हालात के बारे में काफी कुछ कह देती हैं.' इस तरह उन्होंने किसानों के मसले पर अपनी राय रखी है. उनके इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं