- सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर डीसीपी दहिया ने दिया बयान
- बोले- सुशांत के जीजा ने रिया पर दवाब बनाने के लिए कहा था
- अपने बयान में कही पूरी बात
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जीजा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ने उन्हें एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पुलिस थाने बुलाने और उस पर दबाव बनाने को कहा था. पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने एक टीवी चैनल को बताया कि राजपूत के जीजा एवं हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओ. पी. सिंह ने इस साल फरवरी में उनसे यह अनुरोध किया था. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (34) उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे.
परमजीत सिंह दहिया (Paramjeet Singh Dahiya) ने कहा, "सिंह ने मुझे रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को अनौपचारिक तरीके से पुलिस थाने में बुलाने और उस पर दबाव बनाने को कहा था." दहिया एक अप्रैल तक बांद्रा के जोनल पुलिस प्रमुख थे. दहिया ने कहा कि सिंह ने उन्हें कहा था कि राजपूत के परिवार को लगता है कि रिया अभिनेता को 'नियंत्रित' कर रही है और वह उसे अभिनेता की जिंदगी से बाहर करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अभिनेता के परिवार ने कोई लिखित शिकायत नहीं की थी। ओ. पी. सिंह ने 18 और 25 फरवरी को व्हाट्सऐप पर संदेश भेज अनौपचारिक तौर पर अनुरोध किया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
डीसीपी ने कहा कि सिंह पांच फरवरी को मुंबई आए थे और उनसे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को उनके मुंबई में होने की जानकारी देने को कहा. उन्होंने मिरांडा नाम के एक व्यक्ति को बिना किसी शिकायत या जांच के पुलिस हिरासत में रखने का अनुरोध भी किया था. डीसीपी ने कहा कि उन्होंने सिंह से 'विनम्रता एवं दृढ़ता' से कहा कि उनके लिए किसी को पुलिस थाने बुलाना और उसे हिरासत में रखना मुमकिन नहीं है क्योंकि यह कार्यप्रणाली के विरुद्ध है. दहिया ने कहा कि उन्होंने सिंह से शिकायत दर्ज करने को कहा था ताकि मामले की जांच की जा सके. उन्होंने कहा कि इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की गई.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता के. के. सिंह (K.K Singh) ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था उन्होंने 25 फरवरी को मुंबई पुलिस को आगाह किया था कि उनके बेटे की जान को खतरा है. मुम्बई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सोमवार को कहा था कि परिवार ने पूछताछ के दौरान कोई संदेह व्यक्त नहीं किया था. शहर की पुलिस ने 16 जून को परिवार के बयान दर्ज किए थे. उन्होंने कहा, "उन्होंने तब कोई संदेह व्यक्त नहीं किया था और जांच में कोताही की कोई शिकायत भी नहीं की थी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं