विज्ञापन

कार के गर्म बोनट पर लेट कर एक्ट्रेस ने किया शूट, अक्षय कुमार को मारा था जोरदार थप्पड़- पढ़ें दिलचस्प किस्सा

सुप्रिया कार्णिक ने एक इंटरव्यू के दौरान 'वेलकम' फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अपने एक सीन के बारे में बात की, और उस मशहूर थप्पड़ वाले पल को याद किया. उन्होंने कहा, "मैंने सच में अक्षय कुमार को थप्पड़ मारा था.

कार के गर्म बोनट पर लेट कर एक्ट्रेस ने किया शूट, अक्षय कुमार को मारा था जोरदार थप्पड़- पढ़ें दिलचस्प किस्सा
कार के गर्म बोनट पर लेट कर एक्ट्रेस ने किया शूट
नई दिल्ली:

साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘वेलकम' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी और आज भी लोगों को हंसाती है. हालांकि फिल्म देखने के बाद जितनी हंसी आई इसकी शूटिंग के दौरान कलाकारों को काफी मुश्किल हुई थी. फिल्म की एक्ट्रेस सुप्रिया कार्णिक ने हाल में इसका खुलासा किया. सुप्रिया ने फिल्म में परेश रायल की पत्नी पायल का रोल किया था. एक सीन के लिए उन्होंने कार के बोनट पर लेट कर शूट किया था, जिसमें उन्हें काफी मुश्किल हुई थी.

अक्षय को मारा सच में थप्पड़

सुप्रिया कार्णिक ने एक इंटरव्यू के दौरान 'वेलकम' फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अपने एक सीन के बारे में बात की, और उस मशहूर थप्पड़ वाले पल को याद किया. उन्होंने कहा, "मैंने सच में अक्षय कुमार को थप्पड़ मारा था. यह बिल्कुल भी नकली नहीं था. मैंने उन्हें पहले ही बता दिया था कि सीन को नैचुरल दिखाने के लिए मैं उन्हें सच में मार सकती हूं."

उन्होंने आगे कहा, "वह बहुत अच्छे थे और उन्होंने कहा कि इसे ठीक से करना ताकि सीन असली लगे." यह सीन अपनी कॉमिक टाइमिंग की वजह से काफी मशहूर हुआ था, और अब जब उन्होंने यह बताया है कि वह थप्पड़ सच में मारा गया था, तो फैन्स के बीच यह सीन एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है.

ये भी पढ़े - धुरंधर 2 के आलम भाई ने मां से भी छिपाकर रखा था कर रहे हैं कौन सा रोल, फिल्म देखने के बाद आया चौंकाने वाला रिएक्शन

बोनट पर लेट कर लिया शूट

सुप्रिया ने फिल्म के एक और सीन को लेकर बात की, जिसमें वह कार के बोनट पर बंधी होती हैं. उन्होंने बताया कि जब कार के बोनट पर वो बंधी होती हैं और कार हवा में उछलती हैं, वो सीन काफी मुश्किल था. सीन दुबई में शूट हुआ था. उस वक्त दुबई में काफी गर्मी थी. सुप्रिया ने कहा, ‘दोपहर का समय था और धूप की वजह से कार का बोनट गर्म हो जाता था, जो मेरे पेट में लग रहा था. उसे अब्बास जी ने पानी डालकर ठंडा किया लेकिन पतला होने के कारण वह बार-बार गर्म हो जाता.'

सुप्रिया ने आगे कहा कि वह सीन शूट करना काफी मुश्किल था. उन्होंने बताया कि वह सीक्वेंस 8 दिनों तक लगा था. हालांकि अक्षय कुमार ने जब उन्हें परेशान होते देखा तो प्रोड्क्शन को उन्हें तकिया देने को कहा ताकि उन्हें गर्म का लगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com