विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

सुपर-30 के आनंद कुमार बने ऋतिक रोशन, क्लियर करवाएंगे IIT Exam!

बॉलीवुड में बायोपिक के दौर में ऋतिक रोशन भी अपना खाता खोलने जा रहे हैं. सुपर-30 के आनंद की बायोपिक में उन्हें मिला लीड रोल

सुपर-30 के आनंद कुमार बने ऋतिक रोशन, क्लियर करवाएंगे IIT Exam!
  • विकास बहल करेंगे डायरेक्ट
  • क्वीन के डायरेक्टर हैं विकास बहल
  • ऋतिक बनेंगे मैथेमेटिशियन
नई दिल्ली: ऋतिक रोशन ने कुछ समय पहले इस बात का खुलासा किया था कि सुपर-30 के आनंद कुमार की बायोपिक के लिए उनसे बातचीत चल रही है. अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि ऋतिक रोशन को मैथेमेटिशियन आनंद कुमार के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है. ऋतिक रोशन की इस फिल्म को विकास बहल डायरेक्टर करेंगे. विकास बहल इससे पहले कंगना रनोट की ‘क्वीन’ को डायरेक्ट किया था. यह पहला मौका होगा जब ऋतिक रोशन किसी बायोपिक को करेंगे. इससे पहले वे 'जोधा अकबर' और 'मोहनजोदाड़ो'  जैसी पीरियड फिल्में कर चुके हैं.

Video: पटना: सुपर-30 के सभी छात्रों ने क्रैक किया IIT JEE


 
आनंद कुमार पटना के रहने वाले मैथेमेटिशियन हैं. कुमार पटना में आईआईटी प्रतिभागियों के लिए 'सुपर 30' नाम से कोचिंग चलाते हैं. वह आईआईटी-जेईई के लिए मुख्य तौर पर आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं. उन्होंने 2002 में इस कोचिंग की शुरुआत की थी. 

यह भी पढ़ेंः अवॉर्ड नाइट में मुकेश अंबानी की बेटी पर टिकी निगाहें, पत्नी छोड़ इनके साथ दिखे शाहरुख खान

कुछ दिन पहले वे अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर भी नजर आए थे और उन्होंने 25 लाख रु. जीते थे. उन्होंने उस समय बताया था, 'पिताजी चाहते थे कि हम और पढ़े लिखें, लेकिन उनका अचानक देहांत हो गया. इसके बाद हमारे घर की हालत बिगड़ गई. तब मां ने पापड़ बनाना शुरू किया. मैं और मेरा भाई पापड़ बेचने जाते थे.’ सुपर 30 के अभी तक 450 में से 390 स्‍टुडेंट आईआईटी में चुने जा चुके हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Super 30 Anand Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com