विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

सनी लियोन के 'हैलोजी' सॉन्ग ने मचाई धूम, 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का है गाना- देखें Video

Sunny Leone Video: सनी लियोन पर फिल्माया गया स्पेशल सॉन्ग 'हैलोजी' (HelloJi) यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है.

सनी लियोन के 'हैलोजी' सॉन्ग ने मचाई धूम, 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का है गाना- देखें Video
सनी लियोन (Sunny Leone) के स्पेशल सॉन्ग 'हैलो जी' (Hello Ji) की धूम
  • 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का स्पेशल सॉन्ग रिलीज
  • सनी लियोन पर फिल्माया गया गाना
  • 'हैलो जी' सॉन्ग ने मचाया धमाल
नई दिल्ली:

'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' (Ragini MMM Returns S2) का स्पेशल डांस नंबर 'हैलोजी' (HelloJi) रिलीज हो गया है. यह गाना सनी लियोन (Sunny Leone) पर फिल्माया गया है. सनी लियोन इस गाने में शानदार डांस कर रही हैं. 'हैलो जी' सॉन्ग को यूट्यूब पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं. सनी लियोन (Sunny Leone Video) पर फिल्माया गया यह सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस सॉन्ग को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है. उनके अलाना इस सॉन्ग में कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने भी अपनी आवाज दी है. सनी लियोन के इस डांस वीडियो ने धूम मचा दी है.

ट्रेन में अटेंडेंट की सीट पर लेटे नजर आए यह बॉलीवुड एक्टर, बोले- और ऑप्शन क्या है...देखें Video

देखें Video

सनी लियोन (Sunny Leone) का यह डांस नंबर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' (Ragini MMM Returns S2) जल्द ही रिलीज होगी. यह दूसरा सीजन होगा. इस सीजन में वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल नजर आएंगे. 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स (Ragini MMM Returns)'के पहले सीजन में करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और रिया सेन नजर आए थे. एकता कपूर की यह सीरीज उनकी इस नाम से आधारित फिल्मों पर ही है. एकता कपूर ने 2011 में रागिनी एमएमएस और 2014 में रागिनी एमएमएस 2 बनाई थी, जिसमें सनी लियोन लीड रोल में थीं. 

शेफाली जरीवाला से Bigg Boss में भिड़े पारस छाबड़ा तो एक्ट्रेस बोलीं- पहले अपना विग तो संभाल

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोन (Sunny Leone) इन दिनों एमटीवी स्प्लिट्सविला होस्ट कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह कई स्पेशल सॉन्ग्स में भी नजर आई हैं. खासकर फिल्म रईस में उन्होंने लैला सॉन्ग से खूब धमाल मचाया था. अब वह जल्द ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' (Kokokola), 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' में जलवे बिखेरती दिखाई देंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Song, Hello Ji, Ragini MMM Returns S2, Sunny Leone Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com