विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

सनी देओल की फिल्म को सेंसर से मिला 'A' सर्टिफिकेट, बोल्डनेस से लेकर रामजन्मभूमि आंदोलन तक सब कुछ है

आखिरकार सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज की राह खुल गई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा दी है.

सनी देओल की फिल्म को सेंसर से मिला 'A' सर्टिफिकेट, बोल्डनेस से लेकर रामजन्मभूमि आंदोलन तक सब कुछ है
'मोहल्ला अस्सी' में सनी देओल और साक्षी तंवर
  • सिर्फ एक कट के साथ होगी रिलीज
  • 2015 में हो गई थी लीक
  • साक्षी तंवर है लीड रोल में
नई दिल्ली: आखिरकार सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज की राह खुल गई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए हरी झंडी दिखा दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म को मात्र एक कट के साथ रिलीज किया जा रहा है. चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 2011 में शुरू हुई थी, लेकिन इसके कुछ सीन लीक हो गए. हिंदू संगठनों ने इस पर बवाल कर दिया. इसके बाद फिल्म की रिलीज टलती चली गई. पूरी कोशिश के बाद भी फिल्म रिलीज की राह खुलती नजर नहीं आई. 

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की लंदन में हुई मुलाकात की वजह आई सामने...

Video: सनी देओल का फिल्मी सफर



सनी देओल और डिंपल कपाड़िया, सिल्‍वर स्‍क्रीन पर यूं आ चुके हैं नजर

मामला कोर्ट में भी चला. लेकिन इस सबके बीच फिल्म 2015 में लीक हो गई, और एकदम से इंटरनेट पर वायरल हो गई. ऐसे में फिल्म की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है. 'मोहल्ला अस्सी' हिंदी लेखक काशीनाथ सिंह के उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित है. 'मोहल्ला अस्सी' पर 2016 में सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी क्योंकि इसे धार्मिक मान्यताओं पर प्रहार बताया जा रहा था. 

रणबीर-माहिरा के बाद अब लंदन में हाथ थामे नजर आए सनी देओल और डिंपल कपाड़‍िया

फिल्म सेंसर बोर्ड के ट्रिब्यून में भी गई जहां से इसमें कुछ कट सुझाए गए. लेकिन फिल्म निर्माताओं ने इन्हें मानने से इनकार कर दिया क्योंकि इनसे फिल्म की मूल आत्मा को ठेस पहुंच सकती थी. फिर मामला दिल्ली हाईकोर्ट में गया और अब फिल्म सिर्फ एक कट के साथ रिलीज हो सकती है. अब फिल्म के निर्माताओं के लिए अच्छी खबर है. कहा जा रहा है कि जो फिल्म लीक हुई थी वह संपादित नहीं थी, इसलिए रिलीज होने वाली फिल्म में कुछ नया होगा.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohalla Assi Sunny Deol, Chandra Prakash Dwivedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com