विज्ञापन

दामिनी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के इंस्टाग्राम पर हुए 3 मिलियन पूरे, सनी देओल बोले-उनसे अच्छी डांसर नहीं हो तुम

सनी देओल का वीडियो दामिनी को स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि ने शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस घातक 2 की चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं.

दामिनी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के इंस्टाग्राम पर हुए 3 मिलियन पूरे,  सनी देओल बोले-उनसे अच्छी डांसर नहीं हो तुम
सनी देओल का मीनाक्षी शेषाद्रि ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि को इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उनके दामिनी फिल्म के को स्टार सनी देओल ने बधाई दी है. वहीं इस दौरान वह वीडियो में मजाक करते हुए नजर आए कि कि वह जानते हैं कि वह अच्छी डांसर हैं. लेकिन वह उनसे बेहतर नहीं हैं. वीडियो को मीनाक्षी शेषाद्रि ने एक मोंटाज वीडियो में शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी डांस प्रैक्टिस की बिहाइंड द सीन्स की भी झलक दिखाई. इसके बाद फैंस घातक 2 की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. 

मीनाक्षी शेषाद्रि के इंस्टाग्राम पर हुए 3 मिलियन फॉलोअर्स

वीडियो में दामिनी एक्ट्रेस वह रेड टॉप और जींस में अपने घर पर डांस करती हुई नजर आती हैं.अगले वीडियो में वह ग्रीन पार्क में अपने डांस स्टेप्स को रिहर्स करती हुई दिखती हैं. जबकि अगले ही पल वह खिलखिलाकर हंसती हुई और फन प्रैक्टिस करते हुए खुशी के पल बिताती हुई दिख रही हैं. कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, कभी ना मत कहो. 3 मिलियन एन्जॉय कर रही हूं. 

ये भी पढ़ें- OTT Releases This Week: इस हफ्ते सस्पेंस-थ्रिलर से भरा मिलेगा ओटीटी, नई सीरीज और फिल्में देख वीकेंड भी हो जाएगा खत्म

90s की है सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि की जोड़ी 

मीनाक्षी शेषाद्री और सनी देओल की बात करें तो वह 90 के दशक का वो पेयर हैं, जो 1993 में कोर्टरुम ड्रामा दामिनी में नजर आए थे. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था. मीनाषी ने दामिनी का रोल निभाया था, जो जस्टिस के लिए लड़ाई लड़ती है. वहीं सनी देओल ने वकील गोविंद का किरदार निभाया था. इस फिल्म में सनी पाजी का तारीख पे तारीख डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ था. 

मीनाक्षी शेषाद्रि के बारे 

मीनाक्षी शेषाद्रि की बात करें तो वह 1980 से 1990 का जाना माना चेहरा रही हैं, जो हीरो, मेरी जंग, शहंशाद, घायल, घातक और आदमी खिलौना है में नजर आई थीं. इसी के साथ वह एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं. हालांकि वह शादी के बाद यूएस शिफ्ट हो गईं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ दी. हालांकि वह कई रियलिटी शो में बतौर गेस्ट नजर आती हैं. जबकि फैंस उन्हें फिल्मों में दोबारा देखने के लिए बेताब नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 24: भारत-पाक मैच भी नहीं रोक सका सनी देओल की दहाड़, 24वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com