ओटीटी पर आए दिन कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. कुछ डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं तो कुछ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर आती हैं. जून के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म कई फिल्में रिलीज हुईं जो सिनेमाघरों में भी धमाल मचा चुकी थीं और लोग उनके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. इस लिस्ट में सनी देओल की जाट से लेकर नानी की हिट द थर्ड केस तक कई मौजूद हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन-सी फिल्म को लोगों ने कितनी बार देखा है.
Top 5 most-watched films on OTT in India, for the week of Jun 9-15, 2025, estimated based on audience research
— Ormax Media (@OrmaxMedia) June 16, 2025
Note: Estimated number of Indian audience (in Mn) who watched at least 30 minutes. pic.twitter.com/a76jV1Qenc
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जाट
इस लिस्ट में पहले नंबर पर सनी देओल की जाट है. जाट अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और खूब शानदार कमाई की थी. उसके बाद इसे 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. नेटफ्लिक्स पर जब से ये रिलीज हुई है तब से बवाल काट रही है. इस फिल्म को अब तक 6.3 मिलियन लोग देख चुके हैं.
केसरी चैप्टर 2
अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी बहुत शानदार फिल्म है. जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद कैसे कोर्ट केस लड़ा गया था वो इस फिल्म में दिखाया गया है. सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर 13 जून को रिलीज हुई है और एक हफ्ते में ही इसने बवाल काट दिया है. फिल्म को 5.7 मिलियन लोग देख चुके हैं.
टूरिस्ट फैमिली
तीसरे नंबर पर बहुत ही प्यारी फिल्म टूरिस्ट फैमिली है. इस फिल्म को आप एक बार देख लेंगे तो आपका मन खुश हो जाएगा. ये फिल्म जिओहॉटस्टार पर है. इसे 5.3 मिलियन लोग देख चुके हैं.
भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को सिनेमाघरों के दो हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म को 4.6 मिलियन देख चुके हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद हैं.
हिट: द थर्ड केस
नानी की फिल्म हिट जबरदस्त रही थी. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए काफी समय हो गया है. फिर भी इसे पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म को 3.3 मिलियन लोगों ने देखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं