विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

सुनील ग्रोवर ने कैटरीना कैफ की टॉवेल सीरीज का बनाया मजाक, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी फोटो

कैटरीना कैफ (katrina Kaif) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की एक फोटो लगाई है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है.

सुनील ग्रोवर ने कैटरीना कैफ की टॉवेल सीरीज का बनाया मजाक, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी फोटो
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने पोस्ट की सुनील ग्रोवर की फोटो
  • कैटरीना कैफ ने पोस्ट की सुनील ग्रोवर की फोटो
  • कैटरीना की तस्वीर को सुनील ग्रोवर ने किया शेयर
  • खूब वायरल हो रही है सुनील की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) की शूटिंग में व्यस्त हैं. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के सबसे हिट गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' को रिक्रिएट किया जा रहा है. हाल ही में आई कुछ फोटो को देख कर ये भी लग रहा है कि इस मोस्ट फैमस गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है. हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने को-एक्टर अक्षय के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अक्षय और कैटरीना अपने सिर पर तौलिया लपेटे नजर आ रहे थे. अब एक बार फिर कैटरीना कैफ ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फैन्स के साथ शेयर की है. हालांकि इस बार फोटो में अक्षय की जगह कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) हैं.

Article 15 Reaction: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने देखी 'आर्टिकल 15', बताया- जोरदार और प्रेरक फिल्म...

दरअसल, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (katrina Kaif) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की एक फोटो लगाई है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है. इस फोटो में सुनील ग्रोवर कैटरीना के ही अंदाज में अपने सिर पर तौलिया लपेटे नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैटरीना ने लिखा, 'सुनील ग्रोवर ने मेरी टॉवेल सीरिज से इंस्पीरेशन ली है.' कैटरीना के इस फोटो को सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने भी अपने इस्ंटाग्राम एकाउंट की स्टोरी में शेयर किया है. सुनील की ये टॉवल वाली फोटो इंस्टाग्राम पर खूब देखी जा रही है.

पवन सिंह के गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

u12t3k2g

बता दें एक्टर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने हाल ही में आई सलमान खान की फिल्म 'भारत' (Bharat) में विलायती का किरदार निभाया था. इस फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी लीड रोल किया था. सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी चंद दिनों में ही पार कर लिया था. फिल्म 'भारत' की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर की भी बांडिंग काफी अच्छी हो गई थी. जिसके बाद ये दोनों अक्सर एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट करते नजर आ जाते हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Sunil Grover, Sooryavanshi, Comedian Sunil Grover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com