एसएस राजामौली इंडियन सिनेमा की दिग्गज डायरेक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अब तक अपने करियर में कई ऐतिहासिक फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गाने ने पिछले साल ऑस्कर अवॉर्ड तक जीता था. लेकिन इतने बड़े डायरेक्टर का द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा के दूसरे सीजन में सुनील ग्रोवर मजाक उड़ाया है. उन्होंने यह मजाक आरआरआर एक्टर जूनियर एनटीआर के सामने उड़ाया है.
दरअसल हाल ही में देवरा की स्टारकास्ट द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा 2 में पहुंची. इस दौरान कपिल शर्मा की टीम ने सभी कलाकारों के साथ जमकर मस्ती की. इस दौरान सुनील ग्रोवर एसएस राजामौली के गेटअप में दिखे और उन्होंने डायरेक्टर की एक्टिंग करते हुए उनके काम का मजाक बनाया. दरअसल सुनील ग्रोवर वीडियो में एसएस राजामौली के काम पर बात करते हुए दिख रहे हैं. वह जिस तरह से बोलते हैं, उसे देख सैफ अली खान, जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्टर के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. आपको बता दें कि द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा 2 बीते 21 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है. इस शो का पहला सीजन काफी हिट रहा था, जिसको देखते हुए कपिल शर्मा ने दूसरे सीजन को शुरू किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं