सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक शानदार एक्टर भी हैं. हाल ही में 'तांडव' वेब सीरीज में इस बात की झलक भी देखी गई. सुनील ग्रोवर अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैन्स का मनोरंजन करते हैं. जैसा कि आपको पता है Pawri Ho Rahi Hai की धूम हर जगह है अब सुनील ग्रोवर ने इसपर अपना एक फनी वीडियो (Funny Video) बनाया है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. सुनील ग्रोवर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील (Sunil Grover) Pawri Ho Rahi Hai स्टाइल में कहते हैं कि यह एक मच्छर है, इसने मुंझे कांटा है और मुझे खुजली हो रही है. वीडियो को शेयर कर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Video) ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है. सुनील ने लिखा- रात को मच्छरों की. आपको बता दें कि सुनील के इस वीडियो को फैन्स इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी तांडव सीरीज रिलीज हुई थी, जिसमें सुनील ग्रोवर ने सैफ अली खान, गौहर खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इस सीरीज में सुनील ग्रोवर की एक्टिंग और अंदाज देखने लायक था. इससे पहले सुनील ग्रोवर 'गब्बर इज बैक' और 'भारत' जैसी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका अदा कर चुके हैं. सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए भी फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं