विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के आगे AI फेल, अब रोहित शर्मा की यूं की मिमिक्री, फैंस ने कर दी डिमांड, बोले- विराट कोहली को कॉपी करके दिखाओ

सुनील ग्रोवर ने रोहित शर्मा की ऐसी मिमिक्री की कि लोग पहचान ही नहीं पाए. वीडियो में कॉमेडी और ट्विस्ट ने इंटरनेट पर धूम मचा दी.

सुनील ग्रोवर के आगे AI फेल, अब रोहित शर्मा की यूं की मिमिक्री, फैंस ने कर दी डिमांड, बोले- विराट कोहली को कॉपी करके दिखाओ
सुनील ग्रोवर ने रोहित शर्मा की एक्टिंग की
नई दिल्ली:

कॉमेडी के नाम पर अगर कोई चेहरे पर बिना कोशिश मुस्कान ला दे, तो समझ लीजिए वो सुनील ग्रोवर हैं. इस बार उन्होंने क्रिकेटर रोहित शर्मा का ऐसा अवतार लिया है कि लोग पहली नजर में धोखा खा जाएं. एक एड शूट के दौरान बना ये वीडियो जैसे ही सामने आया, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. खास बात ये है कि ये सिर्फ मिमिक्री नहीं है, बल्कि पूरा सीन इतना रियल लगता है कि आप खुद सोचने लगेंगे कि आखिर असली कौन है और कॉपी कौन. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस लगातार इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

रोहित की चाल, अंदाज और वो हल्की सी कन्फ्यूजन

सुनील ग्रोवर ने इस बार सिर्फ रोहित शर्मा की नकल नहीं की, बल्कि पूरा किरदार जी लिया. उनका चलना, ठहरकर बोलना, और बीच-बीच में थोड़ा सा भटक जाना, सब कुछ इतना रियल लगता है कि मजा दोगुना हो जाता है. सबसे मजेदार पल तब आता है जब वो शूट के दौरान अपनी लाइन्स भूल जाते हैं. यही वो पल है जो वीडियो को और भी ज्यादा असली और मजेदार बना देता है.

ये भी पढे़ं- पूजा भट्ट का कजिन और महेश भट्ट का भांजा है बॉलीवुड का टॉप डायरेक्टर, 2025 में दी ब्लॉकबस्टर फिल्म, खूब रही चर्चा 

एड शूट में आया मजेदार कन्फ्यूजन वाला ट्विस्ट

ये पूरा सीन एक नेटफ्लिक्स एड का हिस्सा है, जहां मुंबई इंडियंस का कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है. शूट के दौरान डायरेक्टर तक को शक हो जाता है कि कहीं ये कोई एआई तो नहीं. इस कन्फ्यूजन के बीच सुनील का कैरेक्टर और भी दिलचस्प लगता है. और फिर जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, कहानी में हल्का सा ट्विस्ट आकर इसे और मजेदार बना देता है.

असली रोहित की एंट्री ने बढ़ाया मजा

वीडियो के आखिर में जब असली रोहित शर्मा नजर आते हैं और आराम से पूछते हैं कि क्या आज उनका कोई शूट था, तो पूरा सीन हंसी में बदल जाता है. ये छोटा सा सीन पूरे वीडियो का सबसे यादगार हिस्सा बन जाता है.

फैंस के कमेंट्स ने भी किया एंटरटेन

वीडियो जितना मजेदार है, उतने ही मजेदार फैंस के रिएक्शन भी हैं. किसी ने कहा कि सुनील रोहित से ज्यादा जसप्रीत बुमराह जैसे लग रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि इतनी परफेक्ट मिमिक्री करना आसान नहीं है. कई यूजर्स ने तो ये तक कह दिया कि इस टैलेंट के सामने एआई भी फेल है. इतना ही नहीं फैंस ने तो विराट कोहली की मिमिक्री की भी डिमांड कर दी है और वह इंतजार कर रहे हैं कि अगला कौन होगा, जिसकी वह मिमिक्री करेंगे. सुनील ग्रोवर पहले भी कई सितारों की मिमिक्री कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखकर नया ट्विस्ट दे दिया है. यही वजह है कि लोग उनकी तारीफ करते थक नही रहे हैं.

ये भी पढे़ं- अक्षय कुमार ने लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा का उठाया था फायदा? एक्ट्रेस ने किया साफ, बोलीं- उन्होंने देखा कि दो कम उम्र की लड़कियां...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com