- सुहाना खान की फोटो हुईं वायरल
- ग्लैमरस लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
सुहाना खान (Suhana Khan) को अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचाना जाता है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बिटिया सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं. सुहाना खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं और उनपर कमेंट भी आ रहे हैं. इन तस्वीरों में सुहाना खान (Suhana Khan Video) ब्लैक पोलका डोटिड वन पीस आउटफिट में नजर आ रही हैं. सुहाना खान अपनी इन तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ऐसा पहली बार नहीं है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बिटिया सुहाना खान अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इससे पहले भी सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में स्टारकिड जेम्स डीन की किताब पढ़ती नजर आ रही थीं. फोटो में उनका ग्लैमरस लुक सबको खूब पसंद आया था. सुहाना खान (Suhana Khan) ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं कमरे में आई, तुम जानते हो मेरी आंखें गुस्से में भर गईं बिल्कुल जेम्स डीन की तरह...'
बता दें कि सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह अब अपने घर पर मुंबई हैं और फैमिली के साथ समय गुजार रही हैं. सुहाना खान (Suhana Khan) स्टार किड्स की चर्चा में हमेशा आगे रहती हैं. अपने ग्लैमरस लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुहाना खान काफी जानी जाती हैं. फिल्मों से दूर होने के बाद भी सुहाना खान हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं