विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2019

सुहाना, आर्यन और अबराम मालदीव में यूं इंजॉय कर रहे हैं छुट्टियां, वायरल हो रहा है VIDEO

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, जहां कि कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

सुहाना, आर्यन और अबराम मालदीव में यूं इंजॉय कर रहे हैं छुट्टियां, वायरल हो रहा है VIDEO
शाहरुख (Shah Rukh Khan) मालदीव में परिवार के साथ मना रहे हैं छुट्टियां
  • मालदीव में परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं शाहरुख खान
  • शाहरुख खान को देखने पहुंचे मलेशियाई एक्टर
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का स्टारडम भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी जबरदस्त है. फैन्स, देश के हो या विदेश के, हर कोई उनको बहुत चाहता है. हाल ही में एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं. इस दौरान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लेकिन अब शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में मलेशिया के फेमस एक्टर नजीम ओथमैन (Nazim Oathman) शाहरुख और उनके परिवार को देखने एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं. इस वीडियो को खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. 

इस एक्टर ने कर डाली धोनी के बर्थडे पर पब्लिक हॉलिडे की मांग, बोले- यादगार हो उनका रिटायरमेंट मैच...

भारत में नजीम का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख (Shah Rukh Khan) अपने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना (Suhana Khan) और अबराम के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए नजीम ओथमैन ने लिखा, 'शाहरुख और उनका परिवार छुट्टियों के लिए यहां आए हैं.' सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैन्स भी इस खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बापू जी हो गए किडनैप, गोकुलधाम सोसाइटी में हाहाकार

My Three Little.....

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on


अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'जीरो (Zero)' में नजर आए थे. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई थी. अभी हाल ही में हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज की फिल्म 'द लायन किंग (The Lion King)' रिलीज हुई है. इस फिल्म की हिंदी डबिंग में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने अपनी आवाज दी है. वॉल्ट डिज्नी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Enjoying Vacation In Maldives With Family, Suhana Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com