विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2018

हॉलीवुड एक्टर से हुई गलती, सलमान को 'रेस 3' के लिए किया विश लेकिन बॉबी का पोस्टर कर दिया शेयर

हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनकी अगली फिल्म ‘रेस3’ के लिए शुभकामनाएं दीं, लेकिन गफलत में बॉबी देओल की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर कर दिया.

हॉलीवुड एक्टर से हुई गलती, सलमान को 'रेस 3' के लिए किया विश लेकिन बॉबी का पोस्टर कर दिया शेयर
फिल्म रेस 3 के पोस्टर में बॉबी देओल
  • सिलवेस्टर स्टैलोन से हुई गलती
  • सलमान को 'रेस 3' के लिए किया विश
  • लेकिन गलती से फोटो बॉबी की डाली
नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनकी अगली फिल्म ‘रेस3’ के लिए शुभकामनाएं दीं, लेकिन गफलत में बॉबी देओल की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर कर दिया. सलमान ने  बुधवार को ‘रॉकी’ यानी सिलवेस्टर स्टैलोन का एक वीडियो साझा किया था. इस वीडियो में वह अपनी अगली फिल्म ‘क्रीड2’ के बारे में बात कर रहे हैं. 

Race 3 में इस अंदाज में नजर आएंगे बॉबी देओल, सलमान खान ने बताया Main Man
 

इसके बाद गुरुवार को स्टैलोन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के जरिये सलमान को शुभकामनाएं दी लेकिन गलती से बॉबी के किरदार वाला पोस्टर साझा कर दिया. स्टैलोन ने लिखा, बहुत ही प्रतिभाशाली फिल्मी हीरो सलमान खान को उनकी अगली फिल्म रेस3 के लिए शुभकामनाएं! !@beingsalmankhan’

VIDEO: सलमान खान से NDTV की खास बातचीत

(इनपुट भाषा से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sylvester Stallone, Salman Khan, Race 3, Bobby Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com