विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2020

Splitsvilla 11 की विनर श्रुति सिन्हा ने दिवाली पर कैटरीना कैफ के इस गाने पर किया गजब का डांस, बार- बार देखा जा रहा वीडियो

स्प्लिट्सविला 11 (splitsvilla 11) की विनर और डांसर श्रुति सिन्हा (Shruti Sinha) को यूं तो रिएलिटी शोज का स्टार कहा जाता है लेकिन इन दिनों वह अपने एक डांस वीडियो की वजह से खास सुर्खियों में छाई हुई हैं.

Splitsvilla 11 की विनर श्रुति सिन्हा ने दिवाली पर कैटरीना कैफ के इस गाने पर किया गजब का डांस, बार- बार देखा जा रहा वीडियो
Splitsvilla 11 की विनर श्रुति सिन्हा ने दिवाली पर किया गजब का डांस
  • splitsvilla 11 विनर श्रुति सिन्हा का डांस वीडिया हुआ वायरल
  • splitsvilla 11 की विनर श्रुति ने दिवाली पर किया धमाकेदार डांस
  • splitsvilla 11 की विनर श्रुति सिन्हा का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

स्प्लिट्सविला 11 (splitsvilla 11) की विनर और डांसर श्रुति सिन्हा (Shruti Sinha) को यूं तो रिएलिटी शोज का स्टार कहा जाता है लेकिन इन दिनों वह अपने एक डांस वीडियो की वजह से खास सुर्खियों में छाई हुई हैं. दरअसल दिवाली के मौके पर श्रुति सिन्हा (Shruti Sinha) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बॉलीवुड गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. श्रुति सिन्हा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. 

श्रुति सिन्हा (Shruti Sinha) आज के समय में टीवी की जानी मानी सेलेब्स में से एक हैं. MTV का सबसे फेमस रियलिटी शो रोडीज़ Xtreme में बतौर कटेस्टेंट भी भाग ले चुकी हैं. शो के दौरान उन्हें काफी तारीफें भी मिली थीं और सिर्फ इतना ही नहीं वह शो के फिनाले तक पहुंची थीं. रोडीज करने से पहले श्रुति ऐस ऑफ़ स्पेस 2 में भी भाग ले चुकी हैं और लोगों को अपने डांस फॉर्म से हैरान कर चुकी हैं. 

गौरतलब है कि श्रुति सिन्हा (Shruti Sinha) ने कम समय में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है. श्रुति के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. और वह आए दिन अपने डांस वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. श्रुति अपने डांस वीडियो के साथ- साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shruti Sinha, Roadies Xtreme, Splitsvilla 11, Ace Of Space 2, Shruti Sinha Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com