कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार सिर्फ फैशन और ग्लैमर की ही बात नहीं हो रही. बल्कि सोशल मीडिया पर हुए ड्रामे की भी सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचीं. इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने दावा किया कि इंटरनेशनल पैपराजी ने आलिया को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. और, इसी बात को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. लेकिन इसी बीच अभिनेता सोनू सूद आलिया के सपोर्ट में उतर आए. बिना नाम लिए उन्होंने ऐसा पोस्ट लिखा. जिसने ट्रोलर्स को सीधा जवाब दे दिया. अब उनका ये मैसेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी
सोनू सूद ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी खरी
सोनू सूद ने एक्स और इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘जब हमारा कोई अपना इंटरनेशनल मंच पर पहुंचता है, तो वो प्राउड फील करने का मोमेंट होता है. न कि उसमें कमियां निकालने का मौका.' सोनू ने आगे कहा कि हर अचीवमेंट को कैमरों की फ्लैश, हेडलाइंस या दुनिया की मंजूरी की जरूरत नहीं होती. किसी बड़े मंच पर जाकर अपने हुनर और मेहनत को दुनिया के सामने रखना ही बहुत बड़ी बात है. उन्होंने ट्रोलिंग कल्चर पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘जो लोग अपने सपने बनाने में बिजी होते हैं, उनके पास दूसरों को नीचे गिराने का समय नहीं होता.' हालांकि उन्होंने कहीं भी आलिया का नाम नहीं लिखा. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत समझ गए कि ये पोस्ट उन्हीं के लिए है. इसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने भी आलिया के लिए ढेरों मैसेज किए.
When one of our own walks onto an international stage, it should be a moment of pride, not a reason to search for flaws.
— sonu sood (@SonuSood) May 15, 2026
Not every achievement needs validation from cameras, headlines, or strangers to be meaningful. The courage to stand there, represent your craft, and carry your…
आलिया का जवाब बना इंटरनेट का नया फेवरेट मोमेंट
आलिया भट्ट ने भी ट्रोल्स को जवाब देने में देर नहीं लगाई. उन्होंने कान्स से अपना एक वीडियो शेयर किया था. जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘क्या अफसोस की बात है कि वहां किसी ने तुम्हें नोटिस ही नहीं किया.' इस पर आलिया ने बेहद स्मार्ट अंदाज में जवाब दिया, ‘पिटी क्यों लव? तुमने तो नोटिस किया'. उनका ये जवाब अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे ‘क्लासी कमबैक' बता रहे हैं. बता दें कि कान्स 2026 में आलिया ने अपने कई लुक्स से सुर्खियां बटोरीं. कभी पीच गाउन में, कभी आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन में तो कभी सिंड्रेला जैसी ब्लू ड्रेस में उन्होंने रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं