विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2020

सोनू सूद को मिला प्रवासियों के लिए काम करने का फल, बोले- अब मुझे हीरो के रोल मिलने लगे

सोनू सूद (Sonu Sood) का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए काम करने के बाद फिल्म निर्माता अब अपनी फिल्मों में उन्हें नायक के रोल दे रहे हैं.

सोनू सूद को मिला प्रवासियों के लिए काम करने का फल, बोले- अब मुझे हीरो के रोल मिलने लगे
सोनू सूद (Sonu Sood)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए काम करने के बाद फिल्म निर्माता अब अपनी फिल्मों में उन्हें नायक के रोल दे रहे हैं. 'वी द वुमेन' के ऑनलाइन सत्र में सोनू सूद (Sonu Sood) ने यह खुलासा किया कि कैसे 2020 ने उनके व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन, विशेषकर एक अभिनेता के तौर पर उनकी छवि को बदल कर रख दिया है. सोनू सूद (Sonu Sood) ने इसके पहले 'सिंबा', 'आर..राजकुमार' और अरुंधति जैसी फिल्मों में खलनायकों की भूमिका में हैं.

प्रीति जिंटा का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, मम्मी के सिर पर मालिश करती नजर आईं एक्ट्रेस

सोनू सूद (Sonu Sood) ने कहा: "अब मुझे हर तरह के रोल मिल रहे हैं. मुझे चार-पांच बेहतरीन पटकथाएं मिली हैं. आशा करता हूं....यह एक नयी शुरुआत है और इसमें बहुत मजा आएगा." लॉकडाउन के दौरान सूद ने देश के विभिन्न हिस्सों से आकर मुंबई में फंसे प्रवासी कामगारों को उनके परिवार से मिलाने में मदद करने के लिए एक पहल शुरू की थी.

नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच फैन्स को किया कंफ्यूज, पोस्ट में दी नए सॉन्ग की जानकारी

सोनू सूद (Sonu Sood) और उनकी टीम ने श्रमिकों से जुड़ने के लिए एक टोल-फ्री नंबर और एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की और फिर प्रवासियों के लिए परिवहन के तौर पर बसों, ट्रेनों और यहां तक कि चार्टर्ड उड़ानों के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Sonu Sood Tweet, Sonu Sood Work For Migrants, Sonu Sood Getting Hero Role
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com