बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों खासे सुर्खियों में हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं. एक्टर जरुरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ फैन्स के सवालों के जवाब भी देते हैं. हाल ही में एक शख्स ने उनसे अजीबों-गरीब मांग रख दी, जिसका सोनू सूद (Sonu Sood) ने बखूबी जवाब दिया. उनके रिप्लाई पर जोरदार रिएक्शन भी आ रहे हैं. दरअसल, सोनू सूद (Sonu Sood Tweet) को टैग करते हुए शख्स ने मांग की है कि वो उसको मालदीव पहुंचा दें. शख्स के इस मांग पर सोनू सूद ने भी जवाब देने में देरी नहीं की.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
साइकल पे जाओगे यां रिक्षा पे भाई ? https://t.co/RskTEsWT03
— sonu sood (@SonuSood) October 30, 2020
सोनू सूद (Sonu Sood) को टैग करते हुए यूजर ने लिखा: "सर, मुझे मालदीव जाना है पहुंचा दो न." एक्टर ने इसके जवाब में लिखा: "साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई." सोनू सूद ने इस तरह शख्स की बोलती बंद कर दी. बता दें कि हाल ही में एक्टर से एक शख्स ने बच्ची की मदद करने को कहा था, जिसके बाद सोनू सूद ने उसको मदद का भरोसा दिलाया था.
प्रेग्नेंट करीना कपूर की मां उनका रख रही हैं खास ख्याल, मालिश करते हुए फोटो हुई वायरल
बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना वायरस महामारी के बीच मसीहा साबित हुए थे. उन्होंने कोरोना वायरस जैसी महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया. सोनू सूद ने महामारी के दौरान शहरों में फंसे दिहाड़ी मजदूरों को सही सलामत उनके घर पहुंचाने के लिए बस और ट्रेन का इंतजाम किया. इसके साथ ही उन्होंने विदेशों में फंसे छात्रों को भी भारत वापस लौटने के लिए प्लेन बुक कराया. इतना ही नहीं, कोरोना वॉरियर्स के लिए सोनू सूद ने जूहू में स्थित अपना होटल भी दान कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने महामारी में लोगों को खाना भी बांटा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं