सोनम कपूर जब से मां बनी हैं, तब से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं. वे इन दिनों फिलहाल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. सोनम 20 अगस्त को एक प्यारे से बेटे की मां बनी थीं, जिनका नाम उन्होंने वायु रखा है. वायु के जन्म की खुशखबरी को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स संग साझा किया था. सोनम कपूर आजकल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और यहां अक्सर अपने लाडले की फोटोज और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं. हालांकि अभी तक सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु का चेहरा रिवील नहीं किया है. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे अपने बेटे के साथ खेलती नजर आईं.
सोनम ने एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है. फोटो में आप देख सकते हैं कि सोनम की गोद में वायु बड़े ही आराम से बैठकर खिलौने से खेल रहे हैं. वहीं सोनम प्यार से अपने बेटे को निहार रही हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, "मेरे वायु के 6 महीने. दुनिया में सबसे अच्छी नौकरी...मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद...लव यू माय डार्लिंग बॉय...तुम्हारे पापा और मैं इससे ज्यादा नहीं मांग सकते थे".
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
वहीं वीडियो में आप वायु को पेट के बल लेटकर खेलते हुए देख सकते हैं. सोनम के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "भगवान आप पर अपनी कृपा बनाए रखें और आप हमेशा खुश रहें". तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मेरा बेटा भी 6 महीने का है और वह भी इसी तरह की हरकतें करता है".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं