हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया. सोनम ने पति आनंद आहूजा, बेटे वायु और अपने कुछ दोस्तों के साथ अपना बर्थडे लंदन में सेलिब्रेट किया. सोनम ने आज अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास झलक देखने को मिल रही है. सोनम कपूर ने अपने बर्थडे पर रेड कलर के आउटफिट को पहना था, जिसमें वे काफी ग्लैमरस लग रही थीं. तस्वीरों में बेटे वायु भी नजर आए.
सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की, उसमें टेस्टी डिशेज के साथ उनके पति आनंद आहूजा, बेटे वायु और दोस्तों को देखा गया. सोनम के लुक की बात करें तो उन्होंने न्यूड मेकअप किया था. अपने लुक को उन्होंने फ्लोरल ईयरिंग्स और मैचिंग एक्सेसरीज से पूरा किया था. एक तस्वीर में सोनम को बालकनी में पोज देते हुए देखा गया. वहीं, दूसरी तस्वीर में सोनम, आनंद और वायु नजर आए. एक अन्य फोटो में सोनम आनंद को किस करती भी दिखीं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके साथ ही फोटो में सोनम कपूर का बर्थडे केक भी नजर आया, जिस पर हैप्पी बर्थडे सोना लिखा हुआ था. फोटो को शेयर करते हुए सोनम ने एक कैप्शन भी लिखा था. सोनम लिखती हैं, "मेरे दो हैंडसम लड़के, दोस्त, केक, शैम्पेन, ऑयस्टर, कैवियार और गर्मी का सही दिन. रेड ड्रेस में एक लड़की अपने जन्मदिन के लिए और क्या मांग सकती है. मुझे शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद". एंड में सोनम कपूर ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे केक काटती दिखीं तो वहीं उनके दोस्त एक्ट्रेस के लिए चीयर करते नजर आए.
ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं