विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले, 'शिक्षित परिवारों में तलाक के मामले अधिक', तो सोनम कपूर ने यूं दिया जवाब

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के तलाक वाले बयान को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बयान को मूर्खतापूर्ण बताया है.

Also Read in
RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले, 'शिक्षित परिवारों में तलाक के मामले अधिक', तो सोनम कपूर ने यूं दिया जवाब
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने दिया मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयान पर रिएक्शन
  • सोनम कपूर ने मोहन भागवत के बयान पर दिया रिएक्शन
  • एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा कि कौन सा समझदार इंसान ऐसे बोलता है...
  • सोनम कपूर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को कहा कि इन दिनों तलाक के अधिक मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में सामने आ रहे हैं क्योंकि शिक्षा और संपन्नता अंहकार पैदा कर रहा है जिसका नतीजा परिवार का टूटना है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने मोहन भागवत के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया है, साथ ही कहा कि ऐसा बयान कौन समझदार व्यक्ति दे सकता है. (यहां देखें ट्वीट)

तस्लीमा नसरीन ने ए आर रहमान की बेटी के बुर्का पहनने को बताया 'घुटन', तो जवाब मिला- ताजी हवा में सांस लें...

cbb5tcpo

आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने तलाक पर बयान देते हुए कहा, "मौजूदा समय में तलाक के मामले बहुत बढ़ गए हैं. लोग निरर्थक मुद्दों पर लड़ रहे हैं. तलाक के मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में अधिक हैं क्योंकि शिक्षा और संपन्नता से अहंकार आता है जिसका नतीजा परिवारों का टूटना है. इससे समाज भी खंडित होता है क्योंकि समाज भी एक परिवार है." उनके इस बयान पर अपना रिएक्शन देते हुए सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने कहा, "कौन सा समझदार व्यक्ति इस तरह बोलता है? अजीब और मूर्खतापूर्ण बयान." मोहन भागवत के बयान पर आया सोनम कपूर का यह रिएक्शन खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

सारा और कार्तिक की फिल्म ने तीसरे दिन मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ वह समसामयिक मुद्दों पर भी खूब राय पेश करती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार दुल्कर सलमान भी मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा सोनम कपूर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, 'संजू', 'वीरे दि वेडिंग', 'पैडमैन', 'नीरजा' और 'डॉली की डोली' में भी नजर आ चुकी हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Mohan Bhagwat, Sonam Kapoor Reaction On Mohan Bhagwat, RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com