विज्ञापन
This Article is From May 08, 2018

आनंद आहूजा जब भरने लगे मांग में सिंदूर तो सोनम कपूर बोलीं- बहुत थोड़ा...

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो गई है, और दोनों के इस खास पल के वीडियो आना लगातार जारी हैं. सोनम कपूर और आनंद आहूजा अब पति-पत्नी बन चुके हैं, दोनों का एक दिलचस्प वीडियो आया है.

आनंद आहूजा जब भरने लगे मांग में सिंदूर तो सोनम कपूर बोलीं- बहुत थोड़ा...
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
  • विवाह बंधन में बंध गए हैं सोनम-आनंद
  • सोशल मीडिया पर छाई सोनम की शादी
  • बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत
नई दिल्ली: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो गई है, और दोनों के इस खास पल के वीडियो आना लगातार जारी हैं. सोनम कपूर और आनंद आहूजा अब पति-पत्नी बन चुके हैं, और एक ऐसा वीडियो आया है जिसमें आनंद आहूजा सोनम कपूर की मांग भर रहे हैं. लेकिन मांग भरने के लिए भी उन्हें इंस्ट्रक्शंस दी जा रही है और बताया जा रहा है कि सिंदूर बहुत थोड़ा भरना है. इस वीडियो में यह घोषणी भी की जा रही है कि अब आप दोनों पति-पत्नी बन गए हैं. ये वीडियो काफी दिलचस्प है, और सोनम कपूर थोड़ी इमोशनल भी नजर आ रही हैं.

सोनम कपूर की शादी पर जाह्ववी से कर डाली ऐसी रिक्वेस्ट, हाथ जोड़ने पर हो गईं मजबूर
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को पहनाई वरमाला तो वो बोलीं- 'ऊई मां...'; देखें Video

इस वायरल वीडियो में आनंद को बताया जा रहा है कि सिर्फ थोड़ा-सा सिंदूर ही सोनम की मांग में भरना है. सोनम भी कहती हैं, बहुत थोड़ा. आनंद आहूजा सोनम कपूर को मंगलसूत्र भी पहनाते हैं. पीछे से कोई कहता है कि सोनमजी मुबारक हो अब शादी हो गई है. और आप मिस्टर ऐंड मिसेज आहूजा हो गए हैं. इन रस्मों के संपन्न होने के बाद सोनम कपूर बहुत ही प्यार से आनंद आहूजा के गाल पर चूमती भी हैं.

Viral Video: सोनम कपूर ने पहनाई आनंद आहूजा को वरमाला, बोलीं- 'बाबू सॉरी...'

वैसे सोनम कपूर की शादी का रिसेप्शन आज रात दिया जाएगा. जिसमें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है. शादी में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, जैकलीन फर्नांडिस, सैफ अली खान और करीना कपूर खान जैसे बॉलीवुड के दिग्गज नजर आए थे. अब अब सबकी नजर रिसेप्शन पर है, और देखना है कौन-कौन सी फिल्मी हस्तियां इसमें शिरकत करती हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Sonam Kapoor Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com