विज्ञापन

दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें

Sonal Chauhan stranded in Dubai attack: ईरान पर इजराइल और US के मिसाइल हमलों के बाद दुबई में उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिसके कारण एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंस गई है. 

दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें
सोनल चौहान दुबई में फंसी हैं
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंस गई हैं. दरअसल, ईरान पर इजराइल और US के मिसाइल हमलों के बाद दुबई की उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिसके चलते उन्होंने भारतीय सरकार और पीएम मोदी से मदद मांगते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. वह पोस्ट में उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करने की गुहार लगाती हुईं नजर आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “माननीय PM नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे संकट के बीच फंसी हुई हूं. फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है.

सोनल चौहान ने लगाई पीएम मोदी से गुहार

Latest and Breaking News on NDTV

आगे उन्होंने लिखा, मैं सुरक्षित घर वापस जाने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं. मैं सरकार से किसी भी मदद और सुरक्षित वापसी के लिए गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी.”  हालांकि एक्ट्रेस अकेले नहीं हैं. उनके साथ साथ इंडियन शटलर पीवी सिंधू और इंडियन बास्केटबॉल टीम भी दोहा में फंसी हुई है. 

ये भी पढ़ें- दुबई एयरपोर्ट अचानक बंद, दुनिया की उड़ान व्यवस्था हिली, फिल्ममेकर संजय गुप्ता बोले- ‘ऐसा कभी सोचा नहीं था'

सोनल चौहान के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सोनल चौहान को इमरान हाशमी की जन्नत में देखा गया था. इसके अलावा वह कई साउथ की फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसके चलते वह काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं. 

दुबई की उड़ाने हुईं निलंबित

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट्स ने शनिवार को घोषणा की थी कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल-अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) एयरपोर्ट पर सभी उड़ान संचालन अगली सूचना तक निलंबित रहेंगे. शनिवार को इजरायल द्वारा तेहरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद इजरायल, ईरान, दुबई और इराक ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया, जिससे मध्य पूर्व की कई दिशाओं में हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है. 

ये भी पढ़ें- Holi Song: होली के इस फेमस गाने में बिना मेकअप दिखे धर्मेंद्र, 100 दिनों तक सिनेमाघरों में छाई रही फिल्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com