बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कथित तौर पर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में अपना लग्जरी अपार्टमेंट, कुवैत के कॉन्सुलेट जनरल को एक साल के लिए किराए पर दिया है. CRE Matrix द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, इस डील की कुल किराए की कीमत 1.92 करोड़ रुपये है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट कांसुलेट जनरल इमाद अब्दुल अजीज अल-खराज और उनके परिवार के सदस्यों और स्टाफ के रहने के लिए एक साल के लिए किराए पर दिया गया है.
कितना है एरिया?
यह प्रॉपर्टी बांद्रा वेस्ट में स्थित '81 ऑरेट' (81 Aureate) नामक एक प्रीमियम रेजिडेंशियल टावर में है, जो अपने आलीशान घरों और बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है. यह अपार्टमेंट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों में से एक पर स्थित है और बताया जा रहा है कि इसका कारपेट एरिया लगभग 4,350 वर्ग फुट है, जिसके साथ ही 27 वर्ग फुट का एक एक्स्ट्रा सर्वेंट टॉयलेट एरिया भी है.
यह भी पढ़ें- सुष्मिता सेन और सलमान खान के इस पॉपुलर गाने को सालों तक गलत गाती रही बेटी रिनी सेन, क्या आपको पता है इसके सही बोल ?
कितना लेगीं मंथली रेंट?
लीज एग्रीमेंट 25 मई, 2026 को रजिस्टर किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के प्रोसेस के तहत 96,000 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, लीज की अवधि 7 जून, 2026 से शुरू होगी और 6 जून, 2027 तक चलेगी. खबरों के मुताबिक, अपार्टमेंट का मंथली रेंट 16 लाख रुपये तय किया गया है. इस एग्रीमेंट में किराएदार के लिए तीन पार्किंग की जगहें भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- घर श्मशान लगता है, फूट फूट कर रोते हुए बोलीं राखी सावंत, भारती सिंह के आंखों में भी आ गए आंसू
क्या-क्या है सुविधाएं?
अपनी खास लोकेशन के अलावा, यह रेजिडेंशियल टावर कई तरह की लग्जरी सुविधाएं भी देता है. बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी में जिम, कॉन्फ्रेंस रूम, लाइब्रेरी, बैंक्वेट हॉल, योगा स्टूडियो, क्लबहाउस, जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक, खुले आसमान के नीचे फिटनेस सेंटर, सुंदर बगीचे और बच्चों के खेलने की जगह जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इस बिल्डिंग में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्विमिंग पूल भी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, किराएदार को बिना किसी रोक-टोक के सभी सुविधाओं का इस्तेमाल करने की इजाजत होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं