विज्ञापन

Holi Prank: होली से दो दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल ने मनाई होली, प्रैंक पर पति के पीछे मारने भागीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने होली से दो दिन पहले रंगों का त्योहार मनाया. लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली पति को मारने दौड़ती हुईं नजर आईं. 

Holi Prank: होली से दो दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल ने मनाई होली, प्रैंक पर पति के पीछे मारने भागीं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी
सोनाक्षी सिन्हा पर जहीर इकबाल ने किया होली प्रैंक
नई दिल्ली:

रंगों का त्योहार होली का इंतजार सबको बेसब्री से रहता है. हालांकि इस साल लोगों के बीच कन्फ्यूजन है कि होली 3 को मनाई जाएगी या 4 को. जबकि होलिका दहन 2 मार्च 2026 को मनाया जाने वाला है. लेकिन सेलेब्स के बीच होली को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है क्योंकि उनका होली सेलिब्रेशन शुरु हो गया है. हम बात कर रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की, जिन्होंने होलिका दहन से पहले अपना होली प्रैंक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. 

सोनाक्षी सिन्हा पर जहीर इकबाल ने किया होली प्रैंक

इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक शूट की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन जहीर हेलमेट में कलर रख देते हैं और सोनाक्षी सिन्हा को पहनने के लिए देते हैं. हालांकि वह इस बात से अनजान होती हैं कि हेलमेट में कलर है. इसके चलते उन पर रंग गिर जाता है और वह गुस्से में जहीर इकबाल के पीछे हेलमेट लेकर भागते हैं, जो स्कूटी पर होते हैं. वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- Holi Song: 1 बिलियन से ज्यादा यूट्यूब व्यूज वाला 9 साल पुराना होली का गाना, जो आज भी है सुपरहिट, सुनकर नाचने लगते हैं लोग

फैंस ने कहा- बुरा ना मानो होली है

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, रिश्ता इजी है हमारा रिश्ता अव्यवस्थित है. हैप्पी होली. इस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने कपल को जहां मेड फॉर इच अदर बताया. तो वहीं दूसरे ने लिखा, आप दोनों बहुत स्वीट हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, वेट कर रही थी मैं अभी कुछ होगा. चौथे यूजर ने लिखा, बुरा ना मानो होली है. 

ये भी पढ़ें- Holi Song: 50 साल पुराना वो फेमस गाना, जिस फिल्म में धर्मेंद्र न नहीं किया मेकअप, 100 दिनों तक सिनेमाघरों में छाई रही फिल्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com