'बिग बॉस 13' से पूरे देश में चर्चित हुए सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) का सॉन्ग 'दिल को करार आया' (Dil Ko Karar Aaya) रिलीज होते ही वायरल हो गया है. यह वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. 'दिल को करार आया' गाने में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla New Song) और नेहा शर्मा की केमिस्ट्री देखने लायक है. उनके इस गाने पर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने रिएक्शन दिया है.
मिलिए भाग्यश्री की स्टाइलिश बेटी अवंतिका दसानी से, जीती हैं ऐसी लाइफ- देखें Photo और Video
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और नेहा शर्मा (Neha Sharma) के सॉन्ग 'दिल को करार आया' (Dil Ko Karar Aaya) पर कमेंट करते हुए नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने लिखा: "इतना सुंदर सॉन्ग और वीडियो ओ माय गॉड! अंशुल गर्ग और रजत नागपाल आपका धन्यवाद कि आपने इस गाने को मुझसे गवाया." सिद्धार्थ शुक्ला के इस गाने को अभी तक 55 लाख के करीब देखा जा चुका है. सेलेब्स के साथ-साथ फैन्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

'दिल को करार आया' (Dil Ko Karar Aaya) में नेहा शर्मा (Neha Sharma) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी चार चांद लगाने का काम कर रही है. देसी म्यूजिक फैक्ट्री के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और यासिर देसाई ने गाया है. वहीं, इसके म्यूजिक जहां रजत नागपाल ने दिये हैं तो गाने लीरिक्स राणा ने लिखे हैं. गाने पर आए फैंस के रिस्पॉन्स को देखकर कहा जा सकता है कि इसने दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. फैंस ने कमेंट करते हुए गाने को अमेजिंग और परफैक्ट बताया. कई लोगों ने गाने को मास्टरपीस का नाम भी दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं