विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

दीपावली से ठीक पहले फैन्स से यह खास गुजारिश कर रही हैं श्रद्धा कपूर

अभिनेत्री ने कहा, "यह साल का वह समय है, जब दिवाली बस नजदीक है और मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि कृपया पटाखे नहीं खरीदें और न ही फोड़ें."

दीपावली से ठीक पहले फैन्स से यह खास गुजारिश कर रही हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो)
  • दिवाली पर पशुओं के समर्थन में खड़ी हुईं श्रद्धा
  • श्रद्धा ने ट्विटर पर फैन्स से की पटाखे न फोड़ने की अपील
  • शमिता शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर की पशुओं के हित की बात
मुंबई: देशभर में दीपावली की धूम हैं और हर कोई इसे धूम-धाम के साथ मनाने के लिए तैयार हैं. इसी बीच अभिनेत्री श्रद्धा कपूर दिवाली पर पशुओं के समर्थन में खड़ी हुई हैं. श्रद्धा के पास शायलो नाम का पालतू कुत्ता है और अभिनेत्री कई मौकों पर पशुओं के प्रति अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं. चूंकि दिवाली नजदीक आ रही है, श्रद्धा ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से पशुओं के हित को ध्यान में रखते हुए पटाखे नहीं फोड़ने की अपील की है. 

पढ़ें: नील नितिन मुकेश से बेहद प्रभावित हैं 'साहो' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, तारीफ में कहा ये...

उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा है, "शोर शराबा व वायु प्रदूषण नहीं, रोशनी का त्योहार दिवाली नजदीक आ रहा है... हवा को साफ रखने में मदद करें और सड़कों पर रहने वाले पशुओं के प्रति संवेदनशील बनें."अभिनेत्री ने कहा, "यह साल का वह समय है, जब दिवाली बस नजदीक है और मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि कृपया पटाखे नहीं खरीदें और न ही फोड़ें."पढ़ें: 'बाहुबली' ने किया कुछ ऐसा कि क्‍लीन बोल्‍ड हो गईं बॉलीवुड की 'हसीना' श्रद्धा कपूर

उन्होंने कहा कि इससे न केवल प्रदूषण बढ़ता है बल्कि सड़कों पर रहने वाले पशुओं को भी दिक्कत होती है. अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित दिवाली मनाने और यह दिन अपने परिवार के साथ मनाने का आग्रह किया. 
 

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी समस्या को उठाया है. उन्होंने अपनी दो खूबसूरत बिल्लियों की तस्वीरें साझा कर कहा कि पटाखे बुजुर्गों और जानवरों के लिए खतरनाक होता है.

VIDEO: आखिरी बार फिल्म 'हसीना पारकर' में नजर आई थीं श्रद्धा कपूर
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: IANS)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com