विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2021

Shilpa Shetty पर Farah Khan का आरोप, बोलीं- इसने मेरे पेट पर लात मारी है...देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan), शिल्पा शेट्टी पर उनसे ऐड छीनने का इल्जाम लगाती हुई दिखाई दे रही हैं.

Shilpa Shetty पर Farah Khan का आरोप, बोलीं- इसने मेरे पेट पर लात मारी है...देखें Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पर फराह खान (Farah Khan) ने लगाया ऐड छीनने का आरोप
  • शिल्पा शेट्टी पर लगाया फरार खान ने ऐड छीनने का आरोप
  • फराह खान ने कहा कि इसने मेरे पेट पर लात मारी है
  • शिल्पा शेट्टी और फराह खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं. शिल्पा शेट्टी अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan), शिल्पा शेट्टी पर उनसे ऐड छीनने का इल्जाम लगाती हुई दिखाई दे रही हैं. फराह खान ने शिल्पा शेट्टी से कहा कि उन्होंने उनके पेट पर लात मारी है. इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

वीडियो में नजर आ रहा है कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पिंक साड़ी पहन कर शूटिंग के लिए इंतजार करती हुई दिखाी दे रही हैं. इसी बीच फराह खान (Farah Khan) वहां पर पहुंच जाती हैं और कहती हैं कि यह ऐड पहले मैं करने वाली थी, इसने मेरे पेट पर लात मारी है. फराह खान की इस बात पर शिल्पा शेट्टी कहती हैं, "पापी पेट का सवाल है, वैसे यह ऐड मुझे पेट के वजह से ही मिला है." इस पर फराह खान कहती हैं कि यह ऐड पहले मैं कर रही थीं. तभी शिल्पा शेट्टी ने कहा कि कोई बात नहीं, यह ऐड अब हम दोनों ही करेंगे. 

वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने लिखा, "चुरा के ऐड मेरा... फराह खान (Farah Khan) चली. जब काम मस्ती बन जाता है..." शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. पिंक साड़ी में एक्ट्रेस का लुक भी काफई जबरदस्त लग रहा है. शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' और हंगामा 2 में नजर आने वाली हैं. इन दोनों फिल्मों के जरिए शिल्पा शेट्टी करीब 13 साल बाद बॉलीवुड की दुनिया में दोबारा कदम रखती हुई दिखाई देंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Farah Khan, Shilpa Shetty With Farah Khan, Shilpa Shetty Video, Farah Khan Video, Farah Khan Slams Shilpa Shetty For Taking Her Ad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com