शिल्पा शेट्टी की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा 'हियर मी. लव मी' के साथ बतौर होस्ट डिजिटल मंच पर दस्तक देने जा रही हैं. बॉलीवुड में कामयाब पारी खेलने के बाद कुछ हटकर करने की दिशा में शिल्पा शेट्टी का यह एक और कदम है. यह एक रियलिटी शो है, जिसका उद्देश्य ब्लाइंड डेटिंग की अवधारणा को फिर से परिभाषित करना है. अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को यह घोषणा की. इस डिजिटल शुरुआत से रोमांचित शिल्पा ने एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि जब डेटिंग की बात आती है तो हर किसी के लिए लुक्स सबकुछ होता है."
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: शुरू हो गए हैं ऑडिशंस, पूरी करनी होगी ये शर्त तभी ले सकेंगे हिस्सा
उन्होंने कहा, "लेकिन हियर मी. लव मी इस अवधारणा की जांच करता है. यह असामान्य रियलिटी शो दिल से डेटिंग करने के इर्द-गिर्द घूमता है. यह शो यह दिखाने की कोशिश करता है कि प्रत्येक प्रतिभागी के लिए उनकी डेट में सबसे अधिक जरूरी क्या है." फ्रीमैंटलमीडिया इंडिया द्वारा निर्मित इस श्रृंखला में यह दिखाया जाएगा कि समकालीन भारतीय प्यार, रोमांस और डेटिंग के बारे में लोग क्या सोचते हैं.
VIDEO: महिलाओं के लिए शुरू हुई नई पहल.
वैसे शिल्पा शेट्टी की यह नई कोशिश वाकई मजेदार होगी क्योंकि अभी तक या तो वे बच्चों के डांस रियलिटी शो में ही नजर आती थीं, या फिर वे फिटनेस फंडे देती दिखती थीं. लेकिन पहली बार वे कुछ बिंदास करने जा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Shilpa Shetty Kundra Blind Date On Amazon Prime