विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2020

शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर किया Tweet, तो एक्टर बोले- 'लुका छुपी' और 'लव आज कल' भी देख लीजिए...

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म को लेकर किया ट्वीट, तो एक्टर ने यूं दिया जवाब.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर किया Tweet, तो एक्टर बोले- 'लुका छुपी' और 'लव आज कल' भी देख लीजिए...
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan sinha) के ट्वीट पर किया रिएक्ट
  • शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर किया ट्वीट
  • कार्तिक आर्यन ने यूं किया रिएक्ट
  • अपनी बाकी फिल्में देखने की दे डाली सलाह
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने हाल ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'पति पत्नी और वो' को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें, एक्टर कार्तिक को हाल ही में अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' में दमदार अभिनय के लिए अवार्ड से नवाजा गया. उनकी 'चिंटू त्यागी' की मजेदार भूमिका दर्शकों के दिलों में घर कर गई है. वहीं, जब सेल्फ आइसोलेशन में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha Twitter) ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' देखी तो इसकी तारीफ करने से वह खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने ट्वीट करके ये बात कही. 


शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "इस लॉकडाउन के दौरान मैंने एक और फिल्म देखी और मुझे बेहद मजा आया, वह है 'पति पत्नी और वो' पुरानी फिल्म का रीमेक, पुरानी फिल्म में स्वर्गीय और महान अभिनेता संजीव कुमार और दिवंगत विद्या सिन्हा ने अभिनय किया था. यह फिल्म दिवंगत और महान फिल्म निर्माता, निर्देशक बी आर चोपड़ा ने बनाई थी."


वहीं, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "सर, आपसे तारीफ के यह शब्द सुनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. बहुत बार मम्मी-पापा पीठ थपथपाते हैं. आपने मेरा और मेरे परिवार का दिन बना दिया." कार्तिक ने उन्हें अपनी दूसरी फिल्में भी देखने की गुजारिश करते हुए आगे लिखा, "और कुछ दिन बाकी हैं लॉकडाउन के, मैं तो कहता हूं 'सोनू की टीटू की स्वीटी', 'लुका छुपी' और 'लव आज कल' भी देख लीजिये सर." 

पिछले हफ्ते ही कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी अपने इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन की तारीफ की थी, जहां उन्होंने एक आउटसाइडर होने के बावजूद इंडस्ट्री में खुद के लिए एक खास जगह बनाने को लेकर उनके कामयाबी के सफर की तारीफ की थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Twitter, Shatrughan Sinha, Shatrughan Sinha Twitter, Shatrughan Sinha Reaction On Kartik Aaryan Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com