Sharmila Tagore: 1970 और 80 के दशक में बॉलीवुड की जानी पहचानी एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर 78 साल की हो गई हैं. लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर होती रहती है. वहीं गुलमोहर के साथ वह मनोरंजन की दुनिया में वापसी करने वाली हैं, जिसके चलते वह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इसी बीच उन्होंने किराए देने के लिए 70 और 80 के दशक में फिल्में साइन करने को याद किया है. ऐसे ही पुराने दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने राज खोले हैं, जिसका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, शर्मिला टैगोर ने खुलासा किया है कि कभी-कभी उन्होंने "सिर्फ किराए देने के लिए" फिल्में साइन कीं. दिग्गज स्टार ने कहा, ''ठीक है, हमारा प्रौफेशन होने की वजह से हमने कभी-कभी पैसे के लिए फिल्म साइन की हैं, जिसमें सिर्फ किराए देना भी शामिल है. कभी-कभी हम किसी सहकर्मी या किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करते हैं, जो सोचते हैं कि अगर मैं प्रोजेक्ट करुंगी, तो वह अच्छा चलेगा. आगे उन्होंने कहा, "इसलिए मैंने कई कारणों से फिल्में की हैं. और मुझे लगता है कि कुल मिलाकर मैंने ऐसा किया क्योंकि मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई और उस समय, यह जरूरी भी था. लेकिन इस समय जहां आज मैं हूं, कुसुम (गुलमोहर) जरूरी थी."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने बताया कि गुलमोहर में कुसुम उनके लिए क्यों जरुरी थी. "गुलमोहर में रियल लाइफ के कैरेक्टर की परतें हैं. बहुत सारे लोग हमारी पीढ़ी या बुजुर्ग लोग, युवा पीढ़ी को सुविधा देने के कारण अपनी इच्छाओं को अनदेखा करते हैं. यह एक महिला के लिए बहुत स्वाभाविक रूप से होता है. लेकिन, यह समझना जरुरी है कि अगर आप अपनी इच्छा को प्राथमिकता देते हैं, तो यह गलत नहीं है।"
आगे कहा, "और अब जब मैं एक उम्र पर पहुंच गई हूं, जहां मेरे बच्चे सेटल हो गए हैं और वे अपनी लाइफ जी रहे हैं. उनके अपने बच्चे हैं, जिनपर उनका ध्यान है. मुझे अच्छा लगता है, मैं कुछ अलग और अच्छा कर सकती हूं. मैं दोषी महसूस नहीं करती. क्योंकि हम सभी, खासकर महिलाएं अपराध बोध महसूस करती हैं. लेकिन अब आप ऐसा महसूस नहीं करते. एक उम्र के बाद, 'मैं एक तरह से फ्री हूं.' तो यह भी बहुत अच्छा है."
बता दें, राहुल चित्तेला की 'गुलमोहर' में शर्मिला टैगोर के अलावा मनोज बाजपेयी, सूरज शर्मा और अन्य भी हैं. यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मार्च 3, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं