विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

क्या फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन से नाखुश हैं शाहिद कपूर? जानें

अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह और रानी पद्मिनी के किरदार में दीपिका पादुकोण को मिल रही लाइमलाइट से क्या शाहिद कपूर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं?

Also Read in
क्या फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन से नाखुश हैं शाहिद कपूर? जानें
शाहिद कपूर (फिल्म पद्मावती की एक तस्वीर)
  • क्या खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं शाहिद कपूर?
  • शाहिद ने प्रमोशन की जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया है
  • शाहिद इस फिल्म में महारावल रत्न सिंह के किरदार में हैं
मुंबई: अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह और रानी पद्मिनी के किरदार में दीपिका पादुकोण को मिल रही लाइमलाइट से क्या शाहिद कपूर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म को प्रमोट कर रही पीआर एजेंसी ने शाहिद के प्रमोशन की जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया है. मंगलवार सुबह खबर आई कि शाहिद कपूर 'पद्मावती' प्रमोशन के दौरान खुद को नजरअंदाज किए जाने से खफा होकर पीआर से अलग हो गए पर शाम तक सूत्रों के हवाले से जानकारी आई कि शाहिद की बढ़ी खीज के कारण एजेंसी ने खुद शाहिद से किनारा कर लिया.

यह भी पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फिल्म की रिलीज रुक नहीं सकती

आपको बता दें कि शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में रानी पद्मिनी के पति यानी महारावल रत्न सिंह के किरदार में हैं. ट्रेलर से पहले जारी हुए किरदारों के पोस्टर्स में शाहिद के किरदार की चर्चा खिलजी यानी रणवीर और रानी पद्मिनी यानी दीपिका के मुकाबले कम रही, ऐसे में सूत्रों ने कहा कि शाहिद प्रमोशन के तौर तरीकों से खफा दिखे और खुद ही प्रमोशन की नई तरकीब निकालते दिखे जिससे एजेंसी और शाहिद के बीच दरार पैदा हुई.

यह भी पढ़ें: Padmavati का नया गाना रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आए दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर

फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है ऐसे में पद्मावती के खिलाफ बढ़े विरोध के बीच अब ये विवाद सिनेमाप्रेमियों को शायद रास नहीं आए. वैसे फिल्म के लिए दिलचस्पी चरम पर है देखते हैं बाजीराव मस्तानी के दौरान कई विरोध प्रर्दशन से गुजरे संजय लीला भंसाली इस बार इतिहास को किस तरह पर्दे पर लाने में कामयाब होते हैं.

VIDEO: फिल्म पद्मावती के खिलाफ प्रदर्शन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Film Promotion, Padmavati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com